पैराग्लाइडिंग के शौकीन लोगों के लिए जन्नत से कम नहीं हैं ये जगह, एडवेंचर के साथ मिलेंगे गजब के नजारे

यदि आप एडवेंचर का शौक रखते हैं और इसके लिए परफेक्ट प्लेस खोज रहे हैं। तो आज हम आपको लिए पैराग्लाइडिंग के लिए भारत की 5 सबसे बेहतरीन जगहें लेकर आए हैं। जहां आपको शानदार नजारों के साथ भरपूर एडवेंचर मिलेगा।

पैराग्लाइडिंग का शौक
01 / 09

पैराग्लाइडिंग का शौक

बहुत से लोग घूमने के साथ-साथ एडवेंचर के भी शौकीन होते हैं। ऐसे तो भारत में घूमने के लिए बहुत सी जगह हैं जहां अलग-अलग तरह की एक्टिविटी कराई जाती हैं। यदि आप पैराग्लाइडिंग के शौकीन हैं और इसके लिए कोई परफेक्ट जगह की तलाश कर रहे हैं। तो आपको इन 5 जगहों की विजिट एक बार जरूर करनी चाहिए।

भरपूर एडवेंचर
02 / 09

​भरपूर एडवेंचर

पैराग्लाइडिंग एक ऐसा एक्टिविटी है, जिसमें आपको एडवेंचर भरपूर मात्रा में मिलता है। यदि आप खुद को खतरों का खिलाडी समझते हैं तो आपको जीवन में एक बार पैराग्लाइडिंग एक्टिविटी जरूर ट्राई करनी चाहिए।

पक्षी जैसी उड़ान
03 / 09

पक्षी जैसी उड़ान

पैराग्लाइडिंग के समय आप खुद की तुलना पक्षी से कर सकते हैं। इसलिए यदि आपका सपना पक्षी की तरह उड़ने का है तो एक बार पैराग्लाइडिंग जरूर ट्राई करें।

क्या हैं बेस्ट डेस्टिनेशन
04 / 09

क्या हैं बेस्ट डेस्टिनेशन?

भारत में आप कई जगह पैराग्लाइडिंग का शानदार अनुभव ले सकते हैं, लेकिन आज हम आपको ऐसे 5 डेस्टिनेशन के बारे में बताएंगे। जहां आपको शानदार अनुभव के साथ बेहतरीन नजारे भी मिलेंगे।

मनाली
05 / 09

मनाली

मनाली की सोलंग वैली में कराई जाने वाली पैराग्लाइडिंग अपने शानदार नजारों के लिए फेमस है। यहां आप केवल मानसून के अलावा साल भर पैराग्लाइडिंग का आनंद ले सकते हैं।

नैनीताल
06 / 09

नैनीताल

झीलों का शहर नैनीताल आपके पैराग्लाइडिंग के अनुभव को शानदार बना सकता है। पैराग्लाइडिंग के लिए यहां नौकुचियाताल और भीमताल दो जगहें सबसे ज्यादा फेमस हैं।

पंचगनी महाराष्ट्र
07 / 09

पंचगनी, महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में मौजूद पंचगनी हिल स्टेशन पैराग्लाइडिंग के शौकीन लोगों के लिए बेहतरीन टूरिस्ट स्पॉट है। यहां घने पेड़ों से घिरे पहाड़ आपको एडवेंचर के साथ बेहतरीन नजारे भी देते हैं।

नंदी हिल्स बेंगलुरु
08 / 09

नंदी हिल्स, बेंगलुरु

बेंगलुरु के पास स्थित नंदी हिल्स पैराग्लाइडिंग के शौकीन लोगों के लिए जन्नत के समान है। बेंगलुरु शहर के नजदीक होने के कारण यहां साल भर लोगों का तांता लगा रहता है।

शिलांग मेघालय
09 / 09

शिलांग, मेघालय

​पहाड़ों पर बसा मेघालय पैराग्लाइडिंग के लिए काफी फेमस स्थान है। शिलांग में आप गर्मियों के मौसम में शानदार पैराग्लाइडिंग का लुत्फ उठा सकते हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited