हिमाचल की ये जगहें हैं इस खास वजह से प्रसिद्ध, स्वर्ग जैसे नजारों में खो जाते हैं लोग, दिल्ली वालों के लिए बस इतनी दूर

Delhi-NCR में रह रहे लोग यदि इस वीकेंड कहीं पहाड़ों पर घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो हिमाचल प्रदेश का ट्रिप आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। आज हम आपको हिमाचल प्रदेश की ऐसी 7 जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। जो आपकी ट्रिप को हमेशा के लिए यादगार बना सकती हैं।

हिमाचल प्रदेश के बेस्ट टूरिस्ट स्पॉट
01 / 08

हिमाचल प्रदेश के बेस्ट टूरिस्ट स्पॉट

इस वीकेंड दिल्ली की गर्मी से बचने के लिए यदि आप किसी आउट स्टेशन जाने का प्लान कर रहे हैं, तो आपको हिमाचल प्रदेश की ट्रिप प्लान करनी चाहिए। हिमाचल में आपको हम ऐसे 7 प्लेस बताने जा रहे हैं जहां जाकर आप अपनी ट्रिप को हमेशा के लिए यादगार बना सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसी 7 जगहें जहां जाकर आप कुल्लू और मनाली जैसे टूरिस्ट प्लेस को भी भूल सकते हैं।और पढ़ें

दिल्ली के नहीं  हैं दूर
02 / 08

​दिल्ली के नहीं हैं दूर

यदि आप दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में रहते हैं, तो आप वीकेंड पर शुक्रवार की शाम को हिमाचल के लिए निकल सकते हैं। दिल्ली से यहां तक पहुंचने के लिए आपको रोड, रेल और वायु मार्ग दोनों का ही ऑप्शन मिल सकता है। जहां आप कुछ घंटे की जर्नी करके आसानी से पहुंच सकते हैं।

सांगला वैली
03 / 08

​सांगला वैली

हिमाचल के किन्नौर जिले में स्थित सांगला घाटी एक खूबसूरत घाटी स्थल है। चारों ओर बर्फ से ढके पहाड़ यहां के वातावरण को मनमोहक बना देते हैं।

बड़ोग
04 / 08

​बड़ोग

कालका-शिमला रेल मार्ग पर सोलन जिले में बसा बड़ोग एक शानदार नजारों वाला स्थान है। दिल्ली के आसपास के लोगों के लिए बड़ोग एक पसंदीदा प्लेस बनता जा रहा है।

पालमपुर
05 / 08

पालमपुर

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा के पास है पालमपुर हिल स्टेशन। यहां के चाय के बागान और धौलाधार रेंज आपको खूबसूरत नजारों से रिफ्रेश कर देते हैं।

स्पीति वैली
06 / 08

​स्पीति वैली

12500 फीट की ऊंचाई पर बसा स्पीति वैली एक शानदार टूरिस्ट स्पॉट है। यह घाटी चारों तरफ से हिमालय के ऊंचे और बर्फ से पहाड़ों से घिरी हुई है।

डलहौजी
07 / 08

​डलहौजी

हिमाचल का स्विट्जरलैंड कहा जाने वाला डलहौजी बादलों का घर माना जाता है। यहां आकर आपको स्वर्ग में होने का अहसास होता है।

मैक्लोडगंज
08 / 08

मैक्लोडगंज

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला के पास स्थित मैक्लोडगंज एक छोटा सा खूबसूरत शहर है। यहां के चर्च और तिब्बती शैली के मंदिर काफी फेमस हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited