High IQ वाले लोगों में होती हैं ये खूबियां, इन 5 आसान आदतों से जमकर कमाते हैं नाम

Qualities of High IQ: एक सामान्य और स्वस्थ आईक्यू लेवल की बात करें तो ये 90 से 110 के बीच में होता है। तो वहीं यदि आईक्यू लेवल 125 से 130 हो तो व्यक्ति को होशियारों की पंक्ति में गिना जाता है। वैसे 150 तक आईक्यू हो सकता है। आईक्यू जितना ज्यादा होगा, वह इंसान उतना ही इंटेलीजेंट होता है। दुनिया में बदुत से ऐसे लोग हैं जिनका आईक्यू 200 से भी ज्यादा रहा है।

इंटेलीजेंट लोगों की 5 खूबियां
01 / 06

इंटेलीजेंट लोगों की 5 खूबियां

ज्यादातर लोगों का आईक्यू लेवल एक समान होता है। वहीं कुछ का आईक्यू बहुत हाई होता है। यह आईक्यू लेवल ही है जिसकी वजह से वह दूसरों से अलग होते हैं। हाई आईक्यू वालों में ये 5 आदतें जरूर देखने को मिलती हैं। यही आदतें ही उन्हें दूसरों से खास बनाती हैं।

खुद को देते हैं समय
02 / 06

खुद को देते हैं समय

ऐसे लोग दुनिया की छोड़ खुद को ज्यादा समय देते हैं। वह अपनी गलतियों से सीखते हैं। खुद से बातें करते हैं और अपनी गलतियों का आंकलन करते हैं। वो कोशिश करते हैं कि दोबारा एक ही तरह की गलती ना हो।

एकांत करते हैं पसंद
03 / 06

एकांत करते हैं पसंद

हाई आईक्यू वाले लोग एकांत में रहना पसंद करते हैं। वो ऐसा इसलिए करते हैं ताकि गहराई से सोच पाएं और उसपर ध्यान दें।

हमेशा सीखते हैं
04 / 06

हमेशा सीखते हैं

ऐसे लोग हमेशा कुछ नया सीखने की फिराक में रहते हैं। नई चीजों की जानकारी के लिए खूब पढ़ते हैं। पढ़ना सोचने और समझने की ताकत बढ़ाते हैं।

सेहत के प्रति रहते हैं गंभीर
05 / 06

सेहत के प्रति रहते हैं गंभीर

ऐसे लोग अपनी सेहत का भी ध्यान रखते हैं। उन्हें पता है कि बेहतर सोचने के लिए स्वस्थ शरीर प्राथमिक जरूरत है। वो जानते हैं कि एक्सरसाइज सोचने समझने की शक्ति बढ़ाते हैं।

असफलता से नहीं डरते
06 / 06

असफलता से नहीं डरते

ऐसे लोग असफलता को सफलता की पहली सीढ़ी मानते हैं। इन्हें पता रहता है कि अगर किसी लक्ष्य को हासिल करना है तो असफलता से डरना नहीं सीखना चाहिए।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited