High IQ वाले लोगों में होती हैं ये खूबियां, इन 5 आसान आदतों से जमकर कमाते हैं नाम
Qualities of High IQ: एक सामान्य और स्वस्थ आईक्यू लेवल की बात करें तो ये 90 से 110 के बीच में होता है। तो वहीं यदि आईक्यू लेवल 125 से 130 हो तो व्यक्ति को होशियारों की पंक्ति में गिना जाता है। वैसे 150 तक आईक्यू हो सकता है। आईक्यू जितना ज्यादा होगा, वह इंसान उतना ही इंटेलीजेंट होता है। दुनिया में बदुत से ऐसे लोग हैं जिनका आईक्यू 200 से भी ज्यादा रहा है।


इंटेलीजेंट लोगों की 5 खूबियां
ज्यादातर लोगों का आईक्यू लेवल एक समान होता है। वहीं कुछ का आईक्यू बहुत हाई होता है। यह आईक्यू लेवल ही है जिसकी वजह से वह दूसरों से अलग होते हैं। हाई आईक्यू वालों में ये 5 आदतें जरूर देखने को मिलती हैं। यही आदतें ही उन्हें दूसरों से खास बनाती हैं।


खुद को देते हैं समय
ऐसे लोग दुनिया की छोड़ खुद को ज्यादा समय देते हैं। वह अपनी गलतियों से सीखते हैं। खुद से बातें करते हैं और अपनी गलतियों का आंकलन करते हैं। वो कोशिश करते हैं कि दोबारा एक ही तरह की गलती ना हो।
एकांत करते हैं पसंद
हाई आईक्यू वाले लोग एकांत में रहना पसंद करते हैं। वो ऐसा इसलिए करते हैं ताकि गहराई से सोच पाएं और उसपर ध्यान दें।
हमेशा सीखते हैं
ऐसे लोग हमेशा कुछ नया सीखने की फिराक में रहते हैं। नई चीजों की जानकारी के लिए खूब पढ़ते हैं। पढ़ना सोचने और समझने की ताकत बढ़ाते हैं।
सेहत के प्रति रहते हैं गंभीर
ऐसे लोग अपनी सेहत का भी ध्यान रखते हैं। उन्हें पता है कि बेहतर सोचने के लिए स्वस्थ शरीर प्राथमिक जरूरत है। वो जानते हैं कि एक्सरसाइज सोचने समझने की शक्ति बढ़ाते हैं।
असफलता से नहीं डरते
ऐसे लोग असफलता को सफलता की पहली सीढ़ी मानते हैं। इन्हें पता रहता है कि अगर किसी लक्ष्य को हासिल करना है तो असफलता से डरना नहीं सीखना चाहिए।
RCB को 9 साल पहले फाइनल हराने वाला खिलाड़ी, अब उसी टीम को बनाएगा IPL चैंपियन
कौन हैं अनुष्का शर्मा के पास बैठकर RCB को चीयर करने वाली मिस्ट्री गर्ल
राज कपूर की दौलत-शोहरत पर इतरा नहीं पाई कपूर खानदान की ये दो बेटियां, कच्ची उम्र में ही दिलवा दिए थे फेरे
Credit Score: क्रेडिट स्कोर कैसे बनाएं बेहतर, क्यों महत्वपूर्ण? डिटेल में जानिए सबकुछ
PHOTOS: जब एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई 14 वर्षीय IPL स्टार वैभव सूर्यवंशी की मुलाकात
अब बिहार भी जाएंगी यूपी रोडवेज की बसें, यूपी ने भी खोला बिहार की बसों के लिए रास्ता
जाम के झाम से बचेगा यूपी, इन सात शहरों में बनेगा स्मार्ट पार्किंग जोन
Taj Mahal News: ताजमहल पर खतरे का साया! सुरक्षा के लिए 'एंटी-ड्रोन सिस्टम' तैनात
World No Tobacco Day Quotes: मत लगाइए खुद को आग...वर्ल्ड नो टोबैको डे पर फैलाएं जागरूकता, शेयर करें ये कोट्स, स्लोगन
कुसल मेंडिस के नाम एलिमिनेटर में जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड, बने ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited