भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में ये जगह हैं घूमने के लिए काफी ज्यादा स्पेशल, नजारे देख दिल हो जाएगा खुश

भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी घूमने की बेहद सुंदर और शानदार जगह हैं। आज हम आपको पाकिस्तान की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आपको घूमने के लिए जरूर जाना चाहिए।

नीलम घाटी
01 / 06

​नीलम घाटी

नीलम घाटी पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के उत्तरी हिस्से में है। नीलम घाटी पहाड़ी चोटियों के बीच में स्थित है, जो 13,000 फीट ऊंची है।

अट्टाबाद झील
02 / 06

​अट्टाबाद झील

अट्टाबाद झील जनवरी 2010 में पाकिस्तान के अट्टाबाद गांव में हुए भूस्सखलन के बाद उत्पन्न हुई थी। इस झील में बहता हुआ चमकीला नीला पानी है।

शोगरन घाटी
03 / 06

​शोगरन घाटी

शोगरन कागान क्षेत्र का एक छोटा सा हिल स्टेशन है। ये लग्जरी होटलों से भरा हुआ है।

स्कार्दू घाटी
04 / 06

​स्कार्दू घाटी

स्कार्दू घाटी बेहद ही सुंदर घाटी है। स्कार्दू घाटी प्राकृतिक सुंदरता, खूबसूरत झरनों, नीली झीलों और चट्टानी पहाड़ियों से घिरी हुई है।

स्वात घाटी
05 / 06

​स्वात घाटी

स्वात घाटी पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में स्थित है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता और सुहावना मौसम स्वात घाटी को एक बेहतर जगह बनाते हैं।

मोहनजोदड़ो
06 / 06

​मोहनजोदड़ो

मोहनजोदड़ो पाकिस्तान के सबसे मशहूर पर्यटन स्थलों में से एक है। ये प्राचीन सभ्यताओं में से एक सिंधु घाटी सभ्यता का एक प्रमुख शहर रहा है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited