भारत का सबसे अय्याश राजा, इस खास जगह से सिलवाता था सूट, बेहद खास था कारण

Bhupinder Singh: पटियाला के महाराज भूपिंदर सिंह को भारत का सबसे अय्याश राजा भी कहा जाता है। दरअसल भूपिंदर सिंह के बहुत से ऐसे शौक थे जिसके कारण वह इस उपाधि से कुख्यात हुए। भूपिंदर सिंह 1900 से 1938 तक ब्रिटिश भारत में पटियाला रियासत के शासक महाराजा थे। 6 फीट 4 इंच लंबे भूपिंदर सिंह का वजन 178 किलो था।

365 रानियों वाले महाराजा भूपिंदर सिंह
01 / 05

365 रानियों वाले महाराजा भूपिंदर सिंह

भूपिंदर सिंह की अय्याशी का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि साल में जिने दिन होते हैं उतनी उनकी रानियां थीं। 365 रानियां रखने वाले भूपिंदर सिंह अपनी यौन ताकत बढ़ाने के लिए ना जाने क्या-क्या करते थे। भूपिंदर सिंह को एक से एक कीमती सूट पहनने का भी शौक था।

सैविल रो Savile Row
02 / 05

सैविल रो (Savile Row)

भूपिंदर सिंह के सूट हमेशा 'सैविल रो' से सिलते थे और जूते 'लॉब्स' से ख़रीदे जाते थे। क्या आप जानते हैं कि ये सैविल रो क्या है। सैविल रो अपने आप में मेंस फैशन का पूरा इतिहास है।

सैविल रो की खासियत
03 / 05

सैविल रो की खासियत

Savile Row लंदन के मेफेयर इलाके में स्थित एक सड़क है, जो 18वीं सदी से पुरुषों के लिए उच्च गुणवत्ता वाले bespoke tailoring (हाथ से सिले, व्यक्तिगत माप के सूट) के लिए विश्व प्रसिद्ध है। यह सड़क ब्रिटिश शिल्प कौशल और सज्जनता की शैली का प्रतीक मानी जाती है।

300 साल पहले हुई थी शुरुआत
04 / 05

300 साल पहले हुई थी शुरुआत

बता दें कि Savile Row का निर्माण 1730 के दशक में बर्लिंगटन एस्टेट के विकास के हिस्से के रूप में हुआ था। इसका नाम रिचर्ड बॉयल, तीसरे अर्ल ऑफ बर्लिंगटन की पत्नी लेडी डोरोथी सेविल के नाम पर रखा गया।

देखके ही देखते बदल गई काया
05 / 05

देखके ही देखते बदल गई काया

1806 में हेनरी पूल Savile Row नाम से ही यहां अपनी सूट सिलाई की दुकान खोल ली। पूल ने सम्राट नेपोलियन III और ब्रिटिश शाही परिवार के तमाम सदस्यों के सूट सिले। धीरे-धीरे यहां दूसरे टेलर्स ने भी अपनी दुकाने खोल लीं और देखते ही देखते यह bespoke tailoring का केंद्र बन गया।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited