Bollywood Actresses Wedding Look: किसी ने लहंगे पर खर्चे लाखो तो कुछ ने साड़ी पहन बचाए पैसे, इस तरह सुंदर सी दुल्हन बनीं ये बॉलीवुड हसीनाएं, देखें एक्ट्रेसेस का ब्राइडल लुक

Bollywood Actresses Wedding Look: बॉलीवुड में कई एक्ट्रेसेस ऐसी हैं जिनके वेडिंग लुक के चर्चे सालों साल तक चलते रहे हैं। इसी कड़ी में आज हम आपके लिए बॉलीवुड हसीनाओं के कुछ वेडिंग लुक्स लेकर आए हैं जिसे आप भी अपनी शादी पर ट्राय कर सकती हैं।

Bollywood Actresses Wedding Look
01 / 06

Bollywood Actresses Wedding Look

Bollywood Actresses Wedding Look: शादी हर लड़की के लिए बेहद खास दिन होता है। इस खास मौके पर हर लड़की खूबसूरत दिखना चाहती है। फिर चाहे वो कोई बॉलीवुड एक्ट्रेस हो या फिर कोई आम लड़की। बॉलीवुड एक्ट्रेस का वेडिंग लुक अक्सर सोशल मीडिया पर छाया रहता है। ऐसे में ब्राइड बनने वाली लड़कियों के लिए आज हम बॉलीवुड हसीनाओं के कुछ वेडिंग लुक्स लेकर आए हैं जिसे ट्राय कर आप भी खूबसूरत दिख सकती हैं। और पढ़ें

कियारा आडवाणी
02 / 06

कियारा आडवाणी

कियारा आडवाणी ने एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा संग 7 फरवरी 2023 को शादी रचाई थी। शादी के खास मौके पर दोनों ने मनीष मल्होत्रा के द्वारा डिजाइन किए हुए आउटफिट पहने थे। कियारा ने खास दिन के लिए पेस्टल पिंक रंग का लहंगा चुना था। इसके अलावा एक्ट्रेस ने लहंगे के साथ डायमंड का हैवी नेकपीस पहना था। वहीं बालों को बन बनाकर उन्होंने डार्क पिंक फूल लगाया था। मेकअप की बात करें तो उन्होंने काफी लाइट मेकअप किया था। और पढ़ें

परिणीति चोपड़ा
03 / 06

परिणीति चोपड़ा

परिणीति चोपड़ा ने शादी के मौके पर मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किया हुआ आइवरी और गोल्ड शेड का लहंगा कैरी किया था। अपने लुक को पूरा करने के लिए एक्ट्रेस ने काफी हैवी ज्वेलरी कैरी की थी। वहीं खुले बाल उनके ब्राइडल लुक में चार चांद लगा रहे थे।

करीना कपूर
04 / 06

करीना कपूर

करीना कपूर ने अपनी शादी के मौके पर अपनी सास का शादी का जोड़ा पहना था। हैवी ज्वैलरी के साथ उन्होंने इस लुक को कंप्लीट किया था।

सोनाक्षी सिन्हा
05 / 06

सोनाक्षी सिन्हा

सोनाक्षी सिन्हा पिछले दिनों ही अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल संग शादी के बंधन में बंधी हैं। एक्ट्रेस ने शादी के खास मौके पर अपनी मां पूनम सिन्हा की ऑफ व्हाइट साड़ी पहनी थी।

अदिति राव हैदरी
06 / 06

अदिति राव हैदरी

अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ ने बीते 16 सितंबर 2024 को तेलंगाना के वानापर्थी में स्थित 400 साल पुराने मंदिर में शादी की। दोनों ने साउथ इंडियन कल्चर रिती-रिवाजों से शादी रचाई। शादी के खास मौके पर अदिति ने पारंपरिक परिधान यानी की कसावु सिल्क साड़ी पहनी थी जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

End of Photo Gallery

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited