अंडे खराब होने के डर का मिल गया पक्‍का इलाज, होटल वालों के तरीके से रखेंगे तो महीने भर नहीं होंगे खराब

शेफ रणवीर बरार ने हाल ही में अंडे को लंबे समय तक स्टोर करने का तरीका बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर टिप्स बताया है। ऐसे में इन टिप्स को फॉलो कर आप लंबे समय तक अंडे को फ्रेश रख सकते हैं।

अंडे को स्टोर करने का सही तरीका
01 / 06

अंडे को स्टोर करने का सही तरीका

अंडे का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। अंडा प्रोटीन का बेहतरीन सोर्स माना जाता है। इसकी तासीर गर्म होती है जिसकी वजह से सर्दियों में इसका खूब सेवन किया जाता है। सर्दियां आते ही ज्यादातर लोग अंडे का ट्रे खरीद लेते हैं, लेकिन इसे स्टोर करने में कठिनाई होती है। ऐसे में शेफ रणवीर बरार ने अंडे को स्टोर करने का सही तरीका बताया है। यहां जाने अंडे को स्टोर करने का क्या है सही तरीका।और पढ़ें

रणवीर बरार ने शेयर किया पोस्ट
02 / 06

रणवीर बरार ने शेयर किया पोस्ट

उन्होंने इंस्टाग्राम पर हाल ही में एक वीडियो पोस्ट कर अंडे को स्टोर करने का सही तरीका बताया है। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा अंडा स्टोर करने का अबतक का सबसे अच्छा तरीका। यहां देखें कि अंडे को लंबे समय तक ताजा और स्वादिष्ट बनाए रखने के लिए मैं क्या करता हूं!

गुणवत्ता होती है प्रभावित
03 / 06

गुणवत्ता होती है प्रभावित

ज्यादातर लोग अंडों को किसी भी तरह से रख देते हैं। लेकिन समय के साथ अंडों की ताजगी और गुणवत्ता प्रभावित होती है।

शेफ रणवीर बरार ने बताया तरीका
04 / 06

शेफ रणवीर बरार ने बताया तरीका

शेफ रणवीर बरार ने बताया है कि अंडों को स्टोर करने का सही तरीका यह है कि संकीर्ण सिरा नीचे की ओर और चौड़ा भाग ऊपर की ओर हो।

फ्रेशनेस रहती है बरकरार
05 / 06

फ्रेशनेस रहती है बरकरार

इस तरह अंडे को स्टोर करने से अंडे की फ्रेशनेस बरकरार रहती है। इसके साथ ही जब अंडा पुराना होता है तो उसमे हवा बनती है और वो गोल वाली साइड की तरफ बनती है। इसलिए अंडे की गोल वाली साइड को ऊपर और पतली वाली साइड को नीचे की तरफ स्टोर करना चाहिए।

अंडे को स्टोर करने का अन्य तरीका
06 / 06

अंडे को स्टोर करने का अन्य तरीका

अंडे को लंबे समय तक स्टोर करने के लिए इसे फ्रिज में बीच के रैक पर रखा जाए। क्योंकि यहां का टेंपरेचर एक जैसा रहता है।

End of Photo Gallery

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited