धनतेरस पर आंगन में बनाएं ये खास रंगोली डिजाइन, बनी रहेगी मां लक्ष्मी और धन्वंतरि की कृपा

इस साल धनतेरस का त्योहार 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर लोग अपने घर के आंगन में रंगोली बनाते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए लेटेस्ट, ट्रेंडी रंगोली डिजाइन्स लेकर आए हैं जिसे आप धनतेरस के मौके पर बनाकर आंगन की शोभा बढ़ा सकती हैं।

01 / 06
Share

धनतेरस रंगोली डिजाइन

धनतेरस से दिवाली की शुरुआत हो जाती है। धनतेरस के त्योहार को देशभर में धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस साल धनतेरस का त्योहार 29 अक्टूब को मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर लोग सोना-चांदी के आभूषण खरीदते हैं और साथ मां लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि की पूजा करते हैं। इसके साथ ही घर के आंगना में रंगोली भी बनाते हैं। ऐसे में अगर आप धनतेरस के लिए लेटेस्ट रंगोली डिजाइन्स सर्च कर रहे हैं तो यहां से आइडियाज ले सकते हैं।

02 / 06
Share

दीपक रंगोली डिजाइन

ये रंगोली डिजाइन धनतेरस और दिवाली दोनों मौके के लिए खास है। इस रंगोली डिजाइन में अलग-अलग रंगों से दीपक बनाया गया है। साथ ही इसे दीये से सजाया गया है। इसे बनाना बेहद आसान है और साथ ही देखने में आकर्षक लगते हैं।

03 / 06
Share

शुभ धनतेरस रंगोली डिजाइन

धनतेरस के मौके पर आप अपने आंगन में फूल से शुभ धनतेरस लिखा रंगोली डिजाइन भी बनवा सकते हैं। इसे बनाने के लिए पहले सर्किल बना लें। फिर इसके किनारे पर डॉट बनाएं। अब इसके बीच ले फूल बनाएं। आखिरी में रंगोली के लिए बीच में शुभ धनतेरस लिखकर इसे पूरा करें।

04 / 06
Share

कलश रंगोली डिजाइन

धनतेरस के मौके पर आप कलश रंगोली डिजाइन बना सकते हैं। इस रंगोली डिजाइन में कमल का फूल और कलश बनाया गया है। साथ ही दीये की आकृति भी बनाई गई है।

05 / 06
Share

चरण रंगोली डिजाइन

धनतेरस के मौके पर आप चरण रंगोली डिजाइन भी बना सकती हैं। इसे बनाना भी बेहद आसान है। ये रंगोली डिजाइन बनाने के लिए सबसे पहले एक गोला बनाएं। फिर किनारे पर लाल और हरे रंग से एक-एक डॉट बनाएं। अब बीच में मां लक्ष्मी के चरण बनाएं। रंगोली बनतर तैयार है। इसे आकर्षक बनाने के लिए किनारे पर दीपक जला सकते हैं।

06 / 06
Share

कलश धनतेरस

ये रंगोली डिजाइन काफी ट्रेंड में है और इसे बनाना बेहद आसान है। इस तरह के रंगोली डिजाइन को बनाना भी बेहद आसाना है और ये शुभ भी माना जाता है।