Toran Design: दिवाली के दिन दरवाजे पर लगाएं ऐसे तोरण, सुंदर लगेगा घर, देखें झालर और तोरण के लेटेस्ट डिजाइन फोटो

Toran Design: दिवाली के दिन नजदीक हैं। ऐसे में हर कोई अपने घर को सजाने में लगा हुआ है। दिवाली की सजावट में तोरण का खास महत्व होता है। तोरण लगाने से घर क दरवाजे खूबसूरत दिखते हैं। हर कोई अलग-्अलग तरह का तोरण खरीदता है। आज हम आपको तोरण के ही कुछ लेटेस्ट डिजाइन्स के बारे में बता रहे हैं।

01 / 08
Share

तोरण और झालर के डिजाइन्स

दिवाली पर घर की चौखट यानी दरवाजे पर तोरण सजाने की परंपरा है। तोरण लगाने से घर और भी सुंदर दिखता है। इन दिनों मार्केट में फूल से लेकर मोती तक, कई तरह के तोरण बिक रहे हैं। कई सारे लोग तो अपने हाथों से तोरण बनाकर अपना घर सजाते हैं। ऐसे में आज हम आपको सबसे लेटेस्ट डिजाइन्स के तोरण के बारे में बताएंगे।

02 / 08
Share

मिरर वर्क तोरण

मिरर लगे हुए तोरण घर के दरवाजे की शोभा बढ़ाते हैं। ऐसे तोरण रंग बिरंगे हों तो और भी खूबसूरत लगते हैं।

03 / 08
Share

मोती वाला तोरण

मोतियों वाला तोरण काफी ज्यादा क्लासी नजर आता है। ऐसे डिजाइन मार्केट में महंगे भी मिलते हैं।

04 / 08
Share

फूलों वाली तोरण

फूल वाली तोरण सबसे ट्रेडिशनल डिजाइन है। इस डिजाइन के तोरण ज्यादातर घरों में लगे हुए दिखते हैं।

05 / 08
Share

ऊन वाला तोरण

ऊन से बना हुआ तोरण देखने में अलग ही लगता है। ऐसे तोरण घर की शोभा बढ़ाते हैं।

06 / 08
Share

पॉम पॉम वाले तोरण

पॉम पॉम से बने तोरण घर के दरवाजे पर लगाए जा सकते हैं। ऐसे रंग बिरंगे तोरण कमाल के दिखते हैं।

07 / 08
Share

हैंडमेड तोरण

कई सारे लोग अपने हाथों से तोरण बनाते हैं। कार्डबोर्ड से लेकर लैस तक हर चीज की मदद से बन सकता है।

08 / 08
Share

बैंगल वाले तोरण

बैंगल यानी चूड़ियो से बने तोरण साइज में छोटे और खूबसूरत दिखते हैं। इनमें घूंघरू लगाकर आप इसे और प्यारा दिखा सकते हैं।