घर के पास भी नहीं भटकेंगे सांप, आजमा कर देखें ये आसान आदिवासी उपाय

Easy Way to keep Snakes Away from Home: सांप बिच्छू जैसे जानवर भी इसी प्रकृति का हिस्सा हैं। हालांकि कई बार इन जहरीले जीवों के काटने से इंसान की मौत भी हो जाती है। ऐसे में इन जीवों से बचाव के भी उपाय करने पड़ते हैं। हर साल ना जाने कितने ही लोग सर्पदंश से अपनी जान गंवा बैठते हैं। कुछ को सही समय पर उपचार मिल जाता है तो कोई उपचार से पहले ही दम तोड़ देता है।

सांप को घर से दूर रखने के आसान उपाय
01 / 05

सांप को घर से दूर रखने के आसान उपाय

सांप की कई प्रजातियां ऐसी हैं जो एक डंक में इंसान की जिंदगी छीन लेती हैं। कई बार देखा गया है कि सांप घरों में घुस आते हैं। हालांकि कुछ उपाय हैं जिन्हें अपनाकर सांपों को आप अपने घर के दूर ही रख सकते हैं। ये उपाय सैकड़ों साल से आदिवासी समाज करता आ रहा है। भले इन उपायों को वैज्ञानिक मान्यता ना हो, लेकिन लोगों के अनुभव बताते हैं कि ये उपाय कारगर हैं।और पढ़ें

घोड़बच
02 / 05

घोड़बच

यह छोटा सा पौधा सांपों के लिए लक्ष्मण रेखा की तरह काम करता है। इस पौधे की गंध सांपों को घर के अंदर प्रवेश करने से रोकती है। आदिवासी समाज का मानना है कि इसे घर के चारों ओर लगाने से सांप का खतरा लगभग खत्म हो जाता है।

महुआ की खली
03 / 05

महुआ की खली

महुआ की खली आसानी से उपलब्ध हो जाती है। इस खली को जलाने से जो धुआं निकलता है, वह सांपों को घर से दूर भगाने में मदद करता है।

मिट्टी का तेल
04 / 05

मिट्टी का तेल

मिट्टी के तेल की गंध सांपों को पसंद नहीं आती और वे तुरंत वहां से भाग जाते हैं। मिट्टी के तेल का छिड़काव भी सांपों को भगाने का एक आसान पारंपरिक उपाय है।

ईश्वर मूल
05 / 05

ईश्वर मूल

यह खास पौधा जंगलों में मिलता है। आदिवासी समाज इस पौधे का उपयोग सांपों से बचाव के लिए करते हैं। इसे घर के आस-पास लगाने से सांपों के प्रवेश की संभावना कम हो जाती है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited