घर के पास भी नहीं भटकेंगे सांप, आजमा कर देखें ये आसान आदिवासी उपाय

Easy Way to keep Snakes Away from Home: सांप बिच्छू जैसे जानवर भी इसी प्रकृति का हिस्सा हैं। हालांकि कई बार इन जहरीले जीवों के काटने से इंसान की मौत भी हो जाती है। ऐसे में इन जीवों से बचाव के भी उपाय करने पड़ते हैं। हर साल ना जाने कितने ही लोग सर्पदंश से अपनी जान गंवा बैठते हैं। कुछ को सही समय पर उपचार मिल जाता है तो कोई उपचार से पहले ही दम तोड़ देता है।

01 / 05
Share

सांप को घर से दूर रखने के आसान उपाय

सांप की कई प्रजातियां ऐसी हैं जो एक डंक में इंसान की जिंदगी छीन लेती हैं। कई बार देखा गया है कि सांप घरों में घुस आते हैं। हालांकि कुछ उपाय हैं जिन्हें अपनाकर सांपों को आप अपने घर के दूर ही रख सकते हैं। ये उपाय सैकड़ों साल से आदिवासी समाज करता आ रहा है। भले इन उपायों को वैज्ञानिक मान्यता ना हो, लेकिन लोगों के अनुभव बताते हैं कि ये उपाय कारगर हैं।

02 / 05
Share

घोड़बच

यह छोटा सा पौधा सांपों के लिए लक्ष्मण रेखा की तरह काम करता है। इस पौधे की गंध सांपों को घर के अंदर प्रवेश करने से रोकती है। आदिवासी समाज का मानना है कि इसे घर के चारों ओर लगाने से सांप का खतरा लगभग खत्म हो जाता है।

03 / 05
Share

महुआ की खली

महुआ की खली आसानी से उपलब्ध हो जाती है। इस खली को जलाने से जो धुआं निकलता है, वह सांपों को घर से दूर भगाने में मदद करता है।

04 / 05
Share

मिट्टी का तेल

मिट्टी के तेल की गंध सांपों को पसंद नहीं आती और वे तुरंत वहां से भाग जाते हैं। मिट्टी के तेल का छिड़काव भी सांपों को भगाने का एक आसान पारंपरिक उपाय है।

05 / 05
Share

ईश्वर मूल

यह खास पौधा जंगलों में मिलता है। आदिवासी समाज इस पौधे का उपयोग सांपों से बचाव के लिए करते हैं। इसे घर के आस-पास लगाने से सांपों के प्रवेश की संभावना कम हो जाती है।