Navratri Saree Looks: जान्हवी से आलिया तक, नवरात्रि पर खूब जचेंगी ये साड़ियां, एक्ट्रेसेस के लुक्स से लें इंस्पिरेशन

त्योहारों के सीजन की शुरुआत होने वाली है। नवरात्रि के साथ ही त्योहार शुरू हो जाएंगे। त्योहारों के मौके पर महिलाएं सुंदर दिखने के लिए साड़ियां पहनती हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के रेड साड़ी लुक्स लेकर आए हैं जिसे ट्राय कर आप खूबसूरत दिख सकती हैं।

साड़ी लुक्स फॉर नवरात्रि
01 / 06

साड़ी लुक्स फॉर नवरात्रि

त्योहारों के सीजन में साड़ी पहनना हर महिला को पसंद होता है। नवरात्रि की शुरुआत 3 अक्टूबर से हो रही है और महिलाएं अभी से इसकी तैयारियों में जुट गई होंगी। नवरात्रि के दौरान लाल रंग की साड़ी पहनना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसे में आज हम आपके लिए बॉलीवुड हसीनाओं के रेड साड़ी लुक्स लेकर आए हैं जिसे आप ट्राय कर खूबसूरत दिख सकती हैं। यहां देखें एक्ट्रेसेस के रेड साड़ी लुक्स। और पढ़ें

मृणाल ठाकुर
02 / 06

मृणाल ठाकुर

रेड कलर की सेक्विन साड़ी में मृणाल कमाल की लग रही हैं। इसे उन्होंने स्लीवलेस ब्लाउज के साथ टीमअप किया है। चोकर नेकपीस के साथ एक्ट्रेस ने इस लुक को कंप्लीट किया है।

जान्हवी कपूर
03 / 06

जान्हवी कपूर

नवरात्रि के मौके पर आप जान्हवी कपूर के इन साड़ी लुक्स से भी इंस्पिरेशन ले सकती हैं। उन्होंने ब्राइट रेड कलर की साड़ी को कंट्रास्टिंग ग्रीन-टोन्ड ब्लाउज़ के साथ पेयर किया है। ब्राउन स्मोकी आईज, छोटी सी बिंदी और पीच टोन वाली लिपस्टिक के साथ उन्होंने अपने लुक को स्टाइलअप किया है। मैचिंग नेकपीस, नोज पिन और स्टेटमेंट रिंग के साथ एक्ट्रेस ने अपने लुक को कंप्लीट किया है। और पढ़ें

अनन्या पांडे
04 / 06

अनन्या पांडे

अनन्या पांडे ने रेड कलर की सेक्विन साड़ी पहनी है, जिसे उन्होंने प्लंजिंग ब्लाउज के साथ टीमअप किया है।

आलिया भट्ट
05 / 06

आलिया भट्ट

नवरात्रि के लिए आलिया भट्ट का ये साड़ी लुक आपके लिए परफेक्ट साबिक हो सकता है। एक्ट्रेस ने रेड कलर की प्लेन साड़ी पहनी है। इसके साथ उन्होंने मैचिंग स्लीवलेस ब्लाउज भी पहना है। खुले बाल और ग्लॉसी मेकअप के साथ उन्होंने इस लुक को कंप्लीट किया है।

माधुरी दीक्षित
06 / 06

माधुरी दीक्षित

धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने इंडो वेस्टर्न स्टाइल वाली रेड कलर की साड़ी पहनी है। खुले बालों और स्मोकी मेकअप के साथ एक्ट्रेस ने इस लुक को पूरा किया है।

End of Photo Gallery

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited