Mahashivratri Outfit Ideas: महाशिवरात्रि के लिए बेस्ट है ये साड़ियां, इन एक्ट्रेसेस के लुक्स को करें कॉपी, देखें ड्रेपिंग स्टाइल
महाशिवरात्रि हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। यह त्योहार भगवान शिव को समर्पित है। इस त्योहार के मौके पर औरतें खूब सजती हैं। ऐसे में अगर आप भी महाशिवरात्रि के मौके पर स्टाइलिश दिखना चाहती हैं तो इन एक्ट्रेसेस के लुक्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

एथनिक लुक फॉर महाशिवरात्रि
महाशिवरात्रि का त्योहार कल यानी 26 फरवरी को देशभर में धूम धाम के साथ मनाया जाएगा। इस त्योहार के मौके पर भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना की जाती है। इस खास मौके पर औरतें खूब सजती संवंरती भी हैं। महाशिवरात्रि के मौके पर औरतें और लड़कियां एथनिक वियर कैरी करना पसंद करती हैं। ऐसे में अगर आप भी महाशिवरात्रि के मौके पर एथनिक लुक ट्रॉय करना चाहती हैं तो इन एक्ट्रेसेस के लुक्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

श्वेता तिवारी की सिल्क साड़ी
श्वेता तिवारी ने बेबी पिंक कलर की साड़ी पहनी है। इसे उन्होंने मिनिमम ज्वैलरी और लाइट मेकअप के साथ कंप्लीट किया है। खुले बाल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं। ऐसे में श्वेता की तरह बला की खूबसूरत दिखने के लिए आप इस तरह की सिल्क साड़ी ट्राय कर सकती हैं।

चुनरी प्रिंट साड़ी
एलिगेंट लुक के लिए आप रूपाली गांगुली की तरह चुनरी प्रिंट साड़ी पहन सकती हैं। इस साड़ी के साथ उन्होंने हैवी झुमके कैरी किए हैं। खुले बालों के साथ एक्ट्रेस ने इस लुक को निखारा है।

ऑर्गेंजा साड़ी
महाशिवरात्रि के मौके पर आप माधुरी दीक्षित जैसी ऑर्गेंजा साड़ी ट्राय कर सकती हैं। ऑर्गेंजा साड़ी हमेशा ट्रेंड में रहती है। बालों में गजरा लगाकर एक्ट्रेस ने इस लुक को कंप्लीट किया है। कानों में लॉन्ग ईयररिंग्स और स्मोकी मेकअप के साथ धक धक गर्ल ने इस लुक को कंप्लीट किया है।

जान्हवी कपूर की नेट साड़ी
अगर आप नेट साड़ी कैरी करना पसंद करती हैं, तो जान्हवी के इन लुक्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। इस साड़ी लुक को एक्ट्रेस ने स्मोकी मेकअप और खुले बालों के साथ कंप्लीट किया है।

शिवांगी जोशी
शिवांगी जोशी अपने स्टाइलिश फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने येलो कलर की फ्लोरल प्रिंटेड साड़ी पहनी है जिसमें वो बला की खूबसूरत लग रही हैं। बन हेयरस्टाइल और स्मोकी मेकअप के साथ उन्होंने इस लुक को पूरा किया है।

4 बार फेल होकर भी नहीं मानी हार, बुलंद हौसले से 5वीं बार में IAS बन रचा इतिहास

क्यों अमेरिका से सबमरीन नहीं खरीदता है भारत, रूस और फ्रांस पर ही बना हुआ है Indian Navy का भरोसा

इस सीरीज से पहले मैंने... शुभमन गिल ने 269 रनों की ऐतिहासिक पारी के बाद किया दिलचस्प खुलासा

जोखिम भरे कार्यों से करोड़ों कमाते हैं इस मूलांक के लोग, नसीब देता है भरपूर साथ

कॉकरोचों के आतंक से फराह खान हुई परेशान, रसोई में आजमाया ये नायब तरीका, देखते ही देखते गायब हुए कीड़े

Bank Jobs: बैंक ऑफ बड़ौदा में 2500 पदों पर बंपर भर्ती, 24 जुलाई से पहले कर दें आवेदन

Photo: इस अमेरिकी कपल ने भयानक बवंडर के सामने की सगाई, सोशल मीडिया पर फोटो हो रही वायरल

गुरुग्राम बनेगा एंटरटेनमेंट का ग्लोबल हब; पचगांव में डिज्नीलैंड का निर्माण, पर्यटन और संस्कृति को मिलेगी नई उड़ान

Metro...In Dino Screening: एक्स-गर्लफ्रेंड सारा अली खान को कार्तिक आर्यन ने लगाया गले, हैरान हुईं विद्या बालन

Mumbai: नहीं डाल पाएंगे अब कबूतरों को दाना; सरकार का रुख सख्त, 'कबूतरखानों' को तुरंत बंद करने के आदेश
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited