घूमने के लिए हिमाचल की ये 5 जगह हैं जुलाई में सबसे अनोखी, मानसून में देखने को मिलेंगे स्वर्ग जैसे नजारे
देवभूमि हिमाचल प्रदेश में घूमने की एक से बढ़कर जगह है। सभी जगह सुंदर है और सबकी अपनी अलग-अलग पहचान हैं। यहां आपको नजारे भी काफी शानदार मिलते हैं। घूमने के लिए आपको हिमाचल में जरूर आना चाहिए।

पर्यटकों के लिए हिमाचल है जन्नत
हिमाचल प्रदेश उत्तर भारत का ऐसा पहाड़ी राज्य है, जहां घूमने के लिए टूरिस्ट काफी आता है। यहां आपको हमेशा टूरिस्ट देखने को मिलेंगे। सिर्फ देश ही नहीं, दूसरे देशों से भी टूरिस्ट यहां घूमने के लिए आते हैं। अगर आप जुलाई के महीने में यहां आने का प्लान कर रहे हैं तो आज हम आपको यहां की 5 ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां का आपको जरूर ट्रैवल प्लान करना चाहिए।

सोलन
जुलाई में घूमने के लिए अगर आप हिमाचल प्रदेश आते हैं, तो आपको सोलन अपने ट्रैवल प्लान में जरूर शामिल करना चाहिए। सोलन जंगलों, पहाड़ियों और पहाड़ों से घिरा एक शांत, सुंदर स्थान है। बारिश के दौरान ये जगह और भी हरी-भरी हो जाती है।

स्पीति वैली
12,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित स्पीति वैली हिमाचल प्रदेश में घूमने की बेहद खास जगहों में से एक है। आप यहां जुलाई के महीने में घूमने के लिए पहुंच सकते हैं। स्पीति वैली चारों तरफ से हिमालय से घिरी हुई है। साथ ही ये जगह देश के सबसे ठंडे स्थानों में से एक है।

किन्नौर
हिमाचल प्रदेश में आप जुलाई के महीने में घूमने के लिए किन्नौर का प्लान बना सकते हैं। किन्नौर में जाना अपने आप में एक एडवेंचर है। किन्नौर को देवों की भूमि भी कहते हैं। यहां आपको मंदिर और मठ देखने को मिलेंगे।

तीर्थन वैली
तीर्थन वैली अपने घास के मैदानों, बागों, गांवों, झरनों और पहाड़ों के लिए फेमस है। जुलाई के महीने में आपको यहां घूमने के लिए जरूर जाना चाहिए। ग्रेट हिमालयन नेशलन पार्क यहां की फेमस जगहों में से एक है।

चैल
सोनल जिले में स्थित चैल हिमाचल प्रदेश का एक सुंदर हिल स्टेशन है। चैल हिल स्टेशन समुद्र तल से 2250 मीटर की ऊंचाई पर बसा है। जुलाई के महीने में बारिश होने से आपको यहां शानदार नजारे देखने को मिलेंगे।

Paresh Rawal Net Worth: करोड़ों के धन पर राज करते हैं परेश रावल, मिस इंडिया को वाइफ बनाकर प्यार का वादा किया था पूरा

राहा के लिए एक टांग पर खड़ी रहती हैं आलिया, मम्मी बनने के बाद ऐसे बदली जिंदगी, हर न्यू मॉम समझेंगी फीलिंग

CSK के आखिरी मैच मैं डेवाल्ड ब्रेविस ने रच दिया इतिहास

बॉलीवुड का ये हैंडसम हीरो बिस्किट जैसे एब्स के लिए खास मसाला, शेयर किया अपना फिटनेस रूटीन

बोटॉक्स में लाखों खर्च कर चेहरे की झुर्रियां छुपाती हैं ये हसीनाएं, बुढ़ापे में नौजवान बनने का चढ़ा है शौक

मणिपुर में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच क्यों हुई झड़प? राजभवन के पास आंसू गैस के दागे गए गोले

Kolkata News: रंगे हाथों रिश्वत लेते पकड़ा गया डॉक्टर; CBI ने 10 लाख की घूस के साथ किया गिरफ्तार

दिमाग को हमेशा जवां रखती है सद्गुरू की ये मेडिटेशन टेक्निक, मेमोरी बनाती है शार्प, हार्वर्ड रिसर्च में सामने आई बात

Eid-ul-Adha 2025 Date: सऊदी अरब में बकरा ईद का चांद कब दिखेगा 27 या 28 मई? नोट कर लें सही तारीख

कल का मौसम 26 May 2025 : आने वाला है तूफान, मूसलाधार बारिश करेगी हाल बेहाल; मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited