Holi in Vrindavan: बांकेबिहारी मंदिर में फूलों को होली, लाखों भक्तों ने कान्हा के संग खेली होली, देखें तस्वीरें
Holi in Banke Bihari Temple Vrindavan: ब्रज में होली का रं ग बरस रहा है। देशभर से लोग ब्रज में होली का आनंद लेने पहुंचे हैं। बरसाना और नंदगांव के बाद वृंदावन में होली का अबीर गुलाल उड़ने लगा है। बांके बिहारी मंदिर में फूलों की होली खेली जा रही है।

ब्रज में बरस रहा रंग
ब्रज में आयोजित रंगोत्सव में शामिल होने के लिए देश-विदेश से लोग पहुंचे हैं। पूरा ब्रज इस समय रंग से सराबोर है। हर कोई होली के रंग में रंगा हुआ नजर आ रहा है।

आस्था का सैलाब
ऐसा लगता है मानो पूरा ब्रजधाम रंगों के समंदर में खो जाना चाहता है और भक्त इस समंदर में गोते लगा रहे हैं। बरसाना, नंदगांव से लेकर मथुरा और वृंदावन तक आस्था का सैलाब नजर आ रहा है।

ऐसा रहा नजारा
रंगभरनी एकादशी पर बांकेबिहारी को स्वेत पोशाक धारण कराई गई और रजत सिंहासन पर विराजित मोहन ने भक्तों संग होली खेली। इस परंपरा के बाद मंदिर में रंग वाली होली का शुभारंभ हो गया।

ऐसे रंगों का होता है इस्तेमाल
मंदिर के सेवायत प्रहलाद वल्लभ गोस्वामी ने बताया कि रंगभरनी एकादशी पर ठाकुर बांकेबिहारी के लिए शुद्ध केसर का रंग बनाया गया था। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में टेसू के रंगों के साथ-साथ चोवा, चंदन के अलावा अबीर गुलाल से होली खेली जाती है।

भक्त हो रहे निहाल
रंगभरनी एकादशी की पूर्व संध्या पर ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। यहां पहुंच रहे भक्तों पर गुलाल उड़ाया जा रहा है।

होली का भव्य नजारा
बांके बिहारी के आंगन में मौजूद भक्तों पर छत से फूल बरसाए जा रहे हैं। अपने आराध्य के साथ होली खेलने को भक्त उत्सुक नजर आ रहे हैं।

Indoor Plants: ये 5 पौधे लगाते ही महंगा दिखेगा आशियाना, घर की सफाई का बोझ भी होगा कम, हवा भी मिलेगी ताजा

पैरों की सूजन ने कर दिया खड़ा होना भी मुश्किल, जोड़ों में हो रहा है गंभीर दर्द तो अनपाएं ये नुस्खे, तुरंत देंगे राहत

10वीं और 12वीं में हुईं फेल लेकिन नहीं हारी हिम्मत, पहली बार में IAS बन रच दिया इतिहास

अजब: ऐसा क्या हुआ कि पिछले 96 सालों से इस देश में पैदा नहीं हुआ एक भी बच्चा, वजह अनोखी

हिट शोज देकर भी घर पर बेरोजगार बैठे हैं ये 8 TV स्टार्स, शोहरत के बावजूद मेकर्स से नहीं मिल रहा है भाव

दुकान से प्रसाद नहीं लिया तो दुकानदार ने भक्तों को बेल्ट से पीटा, हैरान करेगा वायरल वीडियो

Farrukhabad: घर में चाय बनाते समय सिलेंडर में लगी आग, 5 लोग गंभीर रूप से झुलसे

सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर को बड़ी राहत, कोर्ट ने प्रोविजन पीरियड पर 1 साल के लिए किया रिहा

सुप्रीम कोर्ट से स्टालिन सरकार को बड़ी राहत, 10 विधेयकों को रोककर रखने पर राज्यपाल से जताई नाराजगी

सनी देओल की Jaat के डर से भागे प्रतीक गांधी, रातों-रात बदली फुले की रिलीज डेट
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited