होम लाइव टीवी citiesशहर फोटोज अगली
खबर

Holi in Vrindavan: बांकेबिहारी मंदिर में फूलों को होली, लाखों भक्तों ने कान्हा के संग खेली होली, देखें तस्वीरें

Holi in Banke Bihari Temple Vrindavan: ब्रज में होली का रं ग बरस रहा है। देशभर से लोग ब्रज में होली का आनंद लेने पहुंचे हैं। बरसाना और नंदगांव के बाद वृंदावन में होली का अबीर गुलाल उड़ने लगा है। बांके बिहारी मंदिर में फूलों की होली खेली जा रही है।

ब्रज में बरस रहा रंग ब्रज में बरस रहा रंग
01 / 06
Share

ब्रज में बरस रहा रंग

ब्रज में आयोजित रंगोत्सव में शामिल होने के लिए देश-विदेश से लोग पहुंचे हैं। पूरा ब्रज इस समय रंग से सराबोर है। हर कोई होली के रंग में रंगा हुआ नजर आ रहा है।

आस्था का सैलाब आस्था का सैलाब
02 / 06
Share

आस्था का सैलाब

ऐसा लगता है मानो पूरा ब्रजधाम रंगों के समंदर में खो जाना चाहता है और भक्त इस समंदर में गोते लगा रहे हैं। बरसाना, नंदगांव से लेकर मथुरा और वृंदावन तक आस्था का सैलाब नजर आ रहा है।

03 / 06
Share

ऐसा रहा नजारा

रंगभरनी एकादशी पर बांकेबिहारी को स्वेत पोशाक धारण कराई गई और रजत सिंहासन पर विराजित मोहन ने भक्तों संग होली खेली। इस परंपरा के बाद मंदिर में रंग वाली होली का शुभारंभ हो गया।

04 / 06
Share

ऐसे रंगों का होता है इस्तेमाल

मंदिर के सेवायत प्रहलाद वल्लभ गोस्वामी ने बताया कि रंगभरनी एकादशी पर ठाकुर बांकेबिहारी के लिए शुद्ध केसर का रंग बनाया गया था। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में टेसू के रंगों के साथ-साथ चोवा, चंदन के अलावा अबीर गुलाल से होली खेली जाती है।

05 / 06
Share

भक्त हो रहे निहाल

रंगभरनी एकादशी की पूर्व संध्या पर ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। यहां पहुंच रहे भक्तों पर गुलाल उड़ाया जा रहा है।

06 / 06
Share

होली का भव्य नजारा

बांके बिहारी के आंगन में मौजूद भक्तों पर छत से फूल बरसाए जा रहे हैं। अपने आराध्य के साथ होली खेलने को भक्त उत्सुक नजर आ रहे हैं।