डार्क सर्कल्स ने छीन ली है चेहरे की खूबसूरती, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, कम होंगे काले घेरे
डार्क सर्कल्स इन दिनों एक आम समस्या बन चुका है। इससे कई लोग परेशान हैं और छुटकारा पाने के लिए तमाम तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन फिर भी इस समस्या से छुटकारा नहीं मिल पाता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप डार्क सर्कल्स से छुटकारा पा सकते हैं।

डार्क सर्कल
आंखों के नीचे के काले घेरे खूबसूरती बिगाड़ देते हैं। इसे छुपाने के लिए लोग मेकअप का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन फिर भी डार्क सर्कल्स नज़र आते हैं। इसकी वजह से कम उम्र में ही बुढापा झलकने लगता है। डार्क सर्कल के वैसे तो कई कारण हो सकते हैं। लेकिन जो सबसे कॉमन है वो है नींद की कमी, खराब लाइफस्टाइल और गलत खान पान। ऐसे में आंखों के नीचे पड़े काले घेरे को ठीक करने के लिए आप घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं। यहां जानें किन घरेलू नुस्खे की मदद से आप डार्क सर्कल्स से छुटकारा पा सकते हैं।

टमाटर और नींबू का रस
टमाटर और नींबू के रस का इस्तेमाल कर भी आप डार्क सर्कल्स से छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए टमाटर के रस में 4-5 बूंद नींबू की रस मिक्स करें और कॉटन की मदद से आंखों के नीचे लगाएं। 15-20 मिनट से इस पानी से धो लें। कुछ ही दिनों में आपको फर्क देखने को मिलेगा।

खीरा
खीरे का इस्तेमाल कर भी डार्क सर्कल्स से छुटकारा पाया जा सकता है। इसके लिए खीरे की स्लाइस को काट कर आंखों पर रखें। रोजाना ऐसा करने से काले घेरे दूर होंगे।

एलोवेरा जेल
आंखों के नीचे एलोवेरा जेल लगाने से भी काले घेरे कम होते हैं। इसके लिए फ्रेश एलोवेरा जेल को आंखों के नीचे लगाएं और 15 मिनट बाद इसे धो लें। कुछ ही दिनों में फर्क देखने को मिलेगा।

आलू
डार्क सर्कल दूर करने के लिए आप आलू का भी प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए आलू के रस में नींबू का रस मिलाएं। फिर इस मिश्रण को आंखों के नीचे लगाएं। ऐसा करने से काले घेरे कम होंगे।

बादाम का तेल
डार्क सर्कल्स से छुटकारा पाने के लिए आप बादाम के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए 2-3 बूंद बादाम तेल की हाथ में लें और आंखों के नीचे हल्के हाथों से मालिश करें। रोजाना ऐसा करने से आंखों के नीचे के काले घेरे कम हो जाएंगे।

IPL 2025 में CSK के खिलाफ बिना हार्दिक के मुंबई इंडियंस की ऐसी होगी मजबूत प्लेइंग-11

IAS बनने के लिए 3 साल तक नहीं लगाया इस चीज को हाथ, 24 की नेहा ने UPSC क्रैक कर रचा इतिहास

अप्रैल में घूमें इन सस्ते देश, ना के बराबर होगा खर्चा, मंत्रमुग्ध कर देंगे नजारें

लंग कैंसर ही नहीं कई और बीमारियों का भी कारण है धूम्रपान, दिल से लेकर दिमाग तक सबकी बजेगी बैंड

पहले मैच में बदल जाएगा मुंबई इंडियंस का कप्तान, रेस में ये दो नाम

Braj Ki Holi: लट्ठमार-छड्डीमार के बाद खेली जाएगी अनोखी होली, विशालकाय पिचकारी से सराबोर होगा वृंदावन; जानिए क्या है खास

Vedanta के डिमर्जर का बड़ा फैसला! प्रमोटर हिस्सेदारी और स्टील बिक्री पर आई बड़ी अपडेट

Chandra Grahan Sutak Time 2025: 14 मार्च के चंद्र ग्रहण का सूतक लगेगा या नहीं? जानिए इस दौरान किन बातों का रखना चाहिए ध्यान

Sudan Civil War: सूडान में अर्धसैनिक बलों के हमले में 10 लोगों की मौत, 23 अन्य घायल

Holi Shayari for Girlfriend: इस होली महबूब को भेजें ये शायरी, सिमट जाएंगी आपकी बाहों में, यहां देखें गर्लफ्रेंड के लिए होली की शायरी, रोमांटिक होली शायरी हिंदी में
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited