हफ्ते भर में गायब हो जाएंगे आंखों के नीचे के काले घेरे, बस अपनाएं ये घरेलू उपाय

Home Remedies For Dark Circles: आंखों के नीचे काले घेरे यानी डार्क सर्कल्स खूबसूरती में सेंध की तरह होती है। डार्क सर्कल्स की समस्या से ज्यादातर परेशान रहते हैं। ऐसे में इनसे छुटकारा पाने के लिए आप ये घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं।

01 / 06
Share

डार्क सर्कल्स

Home Remedies For Dark Circles: डार्क सर्कल्स एक आम समस्या है। इससे कई लोग परेशान रहते हैं। आंखों के नीचे काले घेरे होने की वजह स्ट्रेस, कम सोना, पानी कम पीना, हार्मोन्स में बदलाव, बेतरतीब लाइफस्टाइल, जेनेटिक समस्या हो सकती है। इससे छुटकारा पाने के लिए लोग तमाम तरह के नुस्खे अपनाते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि कुछ घरेलू नुस्खे की मदद से आप डार्क सर्कल्स से छुटकारा पा सकते हैं।

02 / 06
Share

टमाटर और नींबू

टमाटर डार्क सर्कल्स कम करने के साथ साथ त्वचा को भी मुलायम बनाने में सहायक है। इसके लिए एक चम्मच टमाटर का रस लें और फिर इसमें एक चम्मच नींबू का रस मिलाकर आंखों के नीचे लगाएं। 10 मिनट बाद इसे धो लें। नियमित रूप से ऐसा करने से आपको कुछ ही दिनों में छुटकारा मिल सकता है।

03 / 06
Share

आलू का रस

आलू को कद्दूकस कर इसका रस निकाल लें। फिर रुई की मदद से इसे डार्क सर्कल्स पर लगाएं। कुछ ही दिनों में रिजल्ट दिखेगा।

04 / 06
Share

ग्रीन टी बैग

इसके लिए ग्रीन टी बैग ले और इसे फ्रिज में रखकर ठंडा कर लें। जब ये ठंडा हो जाए तो इसे आंखों के नीचे रखें। ऐसा करने से भी डार्क सर्कल्स से छुटकारा मिल सकता है।

05 / 06
Share

बादाम का तेल

बादाम विटामिन ई का बेहतरीन सोर्स माना जाता है। इसके लिए थोड़ा सा बादाम का तेल लेकर डार्क सर्कल्स पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज़ करें। कुछ ही दिनों में फर्क दिखेगा।

06 / 06
Share

ठंडा दूध

इसके लिए एक कटोरी में एक चम्मच दूध लें और फिर रुई की मदद से डार्क सर्कल्स वाले एरिया पर लगाएं। 10 मिनट बाद इसे धो लें। हफ्ते में कम से कम 2 बार इसका इस्तेमाल करें।