मुगलों को याद दिला दी थी नानी, कोई जमींदार की बेटी तो कोई रियासत की रानी, बहादुरी की मिसाल थीं ये महिलाएं

भारत की गौरव गाथा तब तक अधूरी रहेगी जब तक देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर देने वाली महिलाओं की शौर्य की कहानी ना सुनाई जाए। कई भारतीय महिलाएं ऐसी रही हैं जिन्होंने मातृभूमि और संस्कृति के लिए मुगलों जैसे ताकतवर आक्रांताओं तक को धूल चटा दी।

भारतीय इतिहास की वीरांगनाएं
01 / 05

भारतीय इतिहास की वीरांगनाएं

भारतीय इतिहास में कई वीरांगनाओं का नाम दर्ज है जिनकी शौर्य गाथा किसी के लिए भी साहस की प्रेरणा हैं। इन वीरांगनाओं में से कुछ ने मुगलों को नाको चने चबवाए तो कुछ ने ब्रिटिशर्स को नानी याद दिलाई। आइए डालते हैं भारत की इन वीर बेटियों पर एक नजर:

रानी दुर्गावती
02 / 05

रानी दुर्गावती

रानी दुर्गावती चंदेल राजपूत थीं। पति की मौत के बाद गोंडवाना की कमान उनके हाथ आई। मुगलों ने हमला किया तो दुर्गावती ने जमकर लोहा लिया। उन्होंने मुगल सेना के छक्के छुड़ा दिये। उन्होंने अंतिम समय में मुगलों के सामने हथियार डालने की जगह खुद को शहीद कर लिया।

कित्तूर चेन्नम्मा
03 / 05

कित्तूर चेन्नम्मा

कित्तूर चेन्नम्मा कर्नाटक की रियासत कित्तूर की महारानी थीं। अंग्रेजों ने उन्हें कई बार गद्दी से हटाना चाहा लेकिन हर बार कित्तूर चेन्नम्मा ने पूरी ठनक के साथ उनसे लोहा लिया।

माई भागो
04 / 05

माई भागो

सिक्ख योद्धा माई भागो ने 40 लड़ाकों की टोली के साथ 10, 000 मुगल सैनिकों से युद्ध लड़ा था। इस युद्ध में मुगलों को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। उन्होंने आक्रांताओं को दिखा दिया था कि हिंदुस्तान की बेटी क्या दम रखती है।

ताराबाई भोसले
05 / 05

ताराबाई भोसले

ताराबाई भोसले शिवाजी महाराज की पुत्रवधू थीं औऱ उन्हीं की तरह वीर थीं। उन्होंने भी औरंगजेब की सेना से जमकर लोहा लिया। वह इतनी कुशल थीं कि औरंगजेब को हरा भी सकती थीं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited