365 रानियां, 44 रॉल्स रॉयस और प्राइवेट जेट, वो राजा जो बन गया अय्याशी की मिसाल
Maharaja Bhupinder Singh: भारत राजा-रजवाड़ों का देश रहा है। यहां एक से बढ़कर एक बादशाह और शहंशाह हुए हैं। हर किसी का अपना इतिहास है। इन राजा महाराजाओं के तमाम शाही शौक थे। ऐसे ही शौकों में से ख था हरम में रानियां और दासियां रखना। अकबर के शाही हरम में हजारों औरतें थी। मुगल तो अपने शाही हरम के लिए खूब चर्चित थे। हालांकि मुगलों के बाद के भारतीय राजा महाराजाओं ने भी अपने महल में हरम बनवाए थे। ऐसे ही एक महाराज थे भूपिंदर सिंह।

महाराजा भूपिंदर सिंह ऑफ पटियाला
Maharaja Bhupinder Singh LifeStyle: भूपिंदर सिंह 1900 से 1938 तक ब्रिटिश भारत में पटियाला रियासत के शासक महाराजा थे। 6 फीट 4 इंच लंबे भूपिंदर सिंह का वजन 178 किलो था। भूपिंदर सिंह काफी रंगीन मिजाज के महाराज थे। दीवान जरमनी दास की किताब 'द महाराजा' में भूपिंदर सिंह के बारे में कई रोचक बातों का जिक्र विस्तार से है। वह पहले ऐसे भारतीय महाराज थे जिन्होंने प्राइवेट जेट खरीदा था।

बिना कपड़ों के होती थी महल में एंट्री
महाराजा भूपिंदर सिंह ने अपने पटियाला वाले महल में लीला-भवन बनवाया था जिसे रंगरलियों का महल भी कहा जाता था। जरमनी दास लिखते हैं कि इस महल में किसी को भी कपड़े पहन कर जाने की इजाजत नहीं होती थी। कपड़े उतारने के बाद ही यहां एंट्री मिलती थी।

अय्याशी की मिसाल थे भूपिंदर सिंह
भूपिंदर सिंह अपने कारनामों से पूरी दुनिया में अय्याशी की मिसाल बन गए थे। साल में जितने दिन होते हैं उतनी ही रानियां उनके हरम में थीं। इन 365 रानियों में से 10 प्रमुख रानियां थीं। इन रानियों से महाराज के 83 बच्चे थे।

जलती थीं 365 लालटेन
भूपिंदर सिंह अपनी रानियों से बहुत प्यार करते थे। वह अपनी रानियों के प्यार में अपने महल में रोजाना 365 लालटेन जलावाते थे। इन सभी लालटेन पर उनकी रानियों के नाम लिखे होते थे।

रोल्स रॉयस और प्राइवेट जेट के शौकीन
महाराजा भूपिंदर सिंह पीने के भी काफी शौकीन थे। उन्होंने ही पटियाला पेग की ईजाद की थी। भूपिंदर सिंह के महल में 44 रोल्स रॉयस कारें थीं। इनमें से 20-22 का इस्तेमाल तो वह महल के काम के रोजमर्रा के काम के लिए करते थे। उनके पास तीन प्राइवेट जेट भी थे।

क्या है गंगा नदी का निकनेम, आज यमुना का जवाब सुनकर भी चौंकेंगे आप

नीतू कपूर के इस हेयर स्टाइल की रही है दुनिया दीवानी, फैशन में राहा की दादी नहीं किसी से कम

परमाणु बम से कई गुना ज्यादा पावरफुल है हाइड्रोजन बम ? जानिए वायरल दावे का सच क्या है

घर बैठे अंग्रेजी सीखने के 5 शानदार टिप्स, आप भी बोलेंगे फर्राटेदार अंग्रेजी

59 साल की उम्र में इस बीमारी से जूझ रहे सलमान खान, चलने-फिरने तक में हो रही दिक्कत, खुद बताई परेशानी

Bahraich: सांप ने काटा तो बोरे में बांधकर ले गया अस्पताल; युवक को देख डॉक्टर भी हुए हैरान

संस्कृत के इन श्लोंको में छुपी है सफलता की गारंटी, रुकी हुई जिंदगी को मिलेगी जबरदस्त रफ्तार

आमिर खान से काम न मांगने पर दर्शील सफारी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'वो मेरे भाई नहीं है...'

Indore: राजा रघुवंशी हत्याकांड में नई गिरफ्तारी, प्रॉपर्टी ब्रोकर ने की थी आरोपियों की मदद

10 दिनों से Namo Bharat के यात्री झेल रहे हैं परेशानी; NCRTC ने बताया कबतक ठीक होगी स्थिति
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited