इन देशों की पसंदीदा मिठाई है जलेबी, यहां के लोग मछली के साथ खाते हैं ये घुमावदार मिठाई
हरियाणा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान के बाद सबसे ज्यादा चर्चा जलेबी की रही। चुनाव में मिली शानदार जीत के बाद बीजेपी ने राहुल गांधी को जलेबी भिजवाई है। अब जलेबी की डिमांड काफी बढ़ गई है। लेकिन क्या आपको मालूम है कि जलेबी किस देश की मिठाई है और किन देशों में लोग इसके दीवाने हैं।


जलेबी की चर्चा
इस वक्त जलेबी की चर्चा हर तरफ हो रही है। वजह है हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी का जलेबी खाना और इसके कारखाने लगवाने का वादा करना और लोगों को रोजगार देना। लेकिन अब हरियाणा चुनाव के नतीजे आ गए हैं और बीजेपी ने शानदार जीत दर्ज की है। हरियाणा चुनाव में मिली शानदार जीत के बाद बीजेपी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को जलेबी भिजवाई हैं। ये जलेबी बीकानेरवाला से उनके दिल्ली स्थित आवास पर ऑनलाइन डिलीवर कराई गई है। सोशल मीडिया पर जलेबी के कई मीम्स भी वायरल हो रहे हैं। ऐसे में जब जलेबी की इतनी डिमांड है तो ये बताना तो बनता है कि जलेबी किस देश की मिठाई है और कहां कहां इसे बड़े चाव से खाया जाता है।


ट्रेंड में जलेबी
जलेबी चुनावी नतीजों के समय से ही लगातार ट्रेंड में है। ट्रेंड में रहने वाली इस मिठाई की सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया दीवानी है।
जीत का जश्न
यही वजह है कि जीत का जश्न मनाने के लिए लोग जलेबी बांटते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि जलेबी किस देश की मिठाई है और इसे कहां सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है।
जलेबी के दीवाने भारतीय
जलेबी, भारत में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाली मिठाई है। इसकी कुरकुरी, मीठी और सोने जैसी रंगत हर किसी को अपना दीवाना बना देती है।
जलेबी का इतिहास
हालांकि इसका इतिहास पर्शिया (अब ईरान) से जुड़ा है। ईरान में इसे जुलबिया के नाम से जाना जाता है, जिसे खासतौर पर रमजान के महीने में खाया जाता है। मिडिल ईस्ट के कई देशों में इसे बनाते वक्त शहद और गुलाब जल का इस्तेमाल होता है।
भारत में जलेबी का आगमन
भारत में जलेबी का आगमन लगभग 15वीं शताब्दी के आसपास हुआ। इसे विशेष रूप से मुसलमान शासकों द्वारा भारत में लाया गया।
इन देशों की पसंदीदा मिठाई
भारत के अलावा जलेबी पाकिस्तान, बांग्लादेश, ईरान समेत कई अरब मुल्कों में बड़े शौक से खाया जाता है।
दही और रबड़ी के साथ खाते हैं लोग
भारत में कई जगहों पर तो इसे दही और रबड़ी के साथ चटखारे लेकर खाया जाता है। भारत में इसे राष्ट्रीय मिठाई का दर्जा दिया गया है।
यहां मछली के साथ जलेबी खाते हैं लोग
वहीं अफगानिस्तान में जलेबी को लोग मछली के साथ खाना पसंद करते हैं। अफगानी जलेबी को मछली के साथ सर्व किया जाता है।
हिटमैन की जीत की सेंचुरी, पीछे छूट गए प्रिंस ऑफ कोलकाता
सिल्वर स्क्रीन पर दिखेगी दादागिरी, राजकुमार बनेंगे प्रिंस ऑफ कोलकाता
Stars Spotted Today: फैन ने सरेआम की पूनम पांडे को Kiss करने की कोशिश, देवर की शादी में पति रणबीर संग पहुंचीं आलिया
Aadar-Alekha Wedding: भाई की शादी में सज-धजकर पहुंची करीना-करिश्मा, इन सितारों ने भी लूटी महफिल
IPL 2025 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़ा बदलाव, नए रुप में दिखेंगे रोहित-बुमराह
दिल्ली विधानसभा में 25 फरवरी को पेश होगी CAG रिपोर्ट, सीएम से मुलाकात के बाद विजेंद्र गुप्ता ने किया ऐलान
भारत-पाकिस्तान महामुकाबले से पहले पूर्व कप्तान ने तोड़ दिया अपने ही टीम का मनोबल
पंजाब में टारगेट किलर मॉड्यूल का भंडाफोड़, 2 आतंकवादी गिरफ्तार; गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों से है खास कनेक्शन
कुर्सी पर बैठाया, बोतल से भरा पानी का गिलास शरद पवार की ओर बढ़ाया..., PM मोदी का वीडियो हो रहा Viral
Jharkhand Board 10th Paper Leak: झारखंड बोर्ड 10वीं संस्कृत का पेपर लीक, हिंदी और विज्ञान की परीक्षाएं भी हो गई हैं रद्द
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited