Jitiya Vrat Rangoli: जितिया व्रत का मिलेगा दोगुना लाभ, इन आसान रंगोली डिजाइन से सजाएं घर आंगन, देखें Easy Rangoli designs

Jitiya Rangoli Design Photo: हिंदू धर्म में जितिया व्रत की काफी मान्यता है। यह व्रत हर साल आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर किया जाता है। मुख्य रूप से पूर्वी यूपी और बिहार में मनाए जाने वाले इस पर्व को जीवित्पुत्रिका (Jivitputrika Vrat 2024) और जिउतिया व्रत के नाम से भी जाना जाता है। यह पर्व तीन दिनों तक मनाया जाता है। जितीया पर महिलाएं निर्जला व्रत करती हैं।

01 / 09
Share

जितिया व्रत पर रंगोली

Easy Rangoli Design for Jitiya 2024: जितिया व्रत विवाहित महिलाएं संतान सुख की प्राप्ति और अपनी संतान की दीर्घायु के लिए रखती हैं। व्रत करने से भगवान श्रीकृष्ण संतान की सदैव रक्षा करते हैं। इस खास दिन पर बहुत सी महिलाएं अपने घर में रंगोली भी बनाती हैं। रंगोली बनाने से पहले महिलाएं सोच में रहती हैं कि आखिर किस डिजाइन की रंगोली से अपने आंगन को सजाएं। यहां देखें जितिया व्रत के आसान रंगोली डिजाइन्स:

02 / 09
Share

धार्मिक विश्वास की प्रतीक रंगोली

रंगोली को धार्मिक और सांस्कृतिक विश्वासों का प्रतीक माना जाता है। इसे आत्मा की शुद्धि और समृद्धि की आध्यात्मिक प्रक्रिया का एक अहम हिस्सा माना जाता है।

03 / 09
Share

कहां बनाएं रंगोली

वास्तुशास्त्र के मुताबिक, रंगोली घर के मुख्य द्वार पर होने के कारण सकारात्मक ऊर्जा लाती है और बुराई को घर में प्रवेश करने से रोकती है।

04 / 09
Share

शुभ स्वागत का संकेत

रंगोली बनाने की रस्म को शुभ स्वागत संकेत माना जाता है। कई व्रत और त्योहार पर रंगोली बनाई जाती है।

05 / 09
Share

जितिया पर रंगोली

जितिया व्रत पर रंगोली का महत्व इस कारण भी है कि महिलाओं के बीच मान्यता है कि व्रत रखने के दौरान स्वयं प्रभु उनके घर पर आते हैं।

06 / 09
Share

रंगोली के आसान डिजाइन

रंगोली एक कलात्मक अभिव्यक्ति का रूप भी है। आप इन आसान डिजाइन से अपने घर को सजा सकते हैं।

07 / 09
Share

जितिया व्रत की आशान रंगोली

जितिया व्रत के मौके पर ऐसी आसान और मनमोहक रंगोली किसी का भी दिल जीत सकती हैं।

08 / 09
Share

फूल और रंग से बनी रंगोली

इन रंगोली डिजाइन्स को आप रंगों और फूलों के साथ बना सकती हैं। फूलों से बनाने का एक फायदा ये भी है कि घर में खुशबू भी बनी रहेगी।

09 / 09
Share

घर पर बनाएं रंगोली

रंगोली के इन आसान डिजाइन से आप अपने घर आंगन को सजाएं। जितिया व्रत पर आपको दोगिना लाभ मिल सकता है।