दिल्ली में मिले दिल, बड़ौदा में हुआ ब्याह: पहली नजर में ही ज्योतिरादित्य सिंधिया को प्रियदर्शिनी से हो गया था प्यार
Jyotiraditya Scindia Love Story: मोहब्बत के महीने के नाम से मशहूर फरवरी की आमद हो चुकी है। इस महीने हम आपको देश के कुछ चर्चित हस्तियों की प्रेम कहानी से रूबरू करवा रहे हैं। इसी कड़ी में आज बात होगी भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की लव स्टोरी की। ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी का नाम प्रियदर्शिनी राजे (Jyotiraditya Scindia Wife) है। पहली बार देखते ही ज्योतिरादित्य ने तय कर लिया था कि वह उन्हीं से शादी करेंगे।

ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रियदर्शिनी राजे की प्रेम कहानी
Jyotiraditya Scindia Love Story in Hindi: राजनीति से इतर ज्योतिरादित्य सिंधिया की पहचान ये है कि वह ग्वालियर रियासत के अंतिम महाराजा और जीवाजी राव सिंधिया के पोते हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया, सिंधिया राजघराने की 9वीं पीढ़ी हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया की शादी साल 1994 में पूरे शाही तौर तरीके से हुई थी। अपनी जीवनसंगिनी प्रियदर्शिनी राजे को पहली नजर में ही दिल दे बैठे थे ज्योतिरादित्य।

कौन हैं प्रियदर्शिनी राजे
सिंधिया परिवार में आने से पहले प्रियदर्शिनी राजे बड़ौदा के गायकवाड़ राजपरिवार की राजकुमारी थीं। उनके पिता कुमार संग्राम सिंह गायकवाड़ बड़ोदा के आखिरी शासक प्रताप सिंह गायकवाड़ के बेटे हैं तो वहीं उनकी मां नेपाल के राजघराने से ताल्लुक रखती हैं।

कैसे शुरू हुई प्रेम कहानी
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सिमी ग्रेवाल को दिये एक इंटरव्यू में बताया था कि शादी से तीन साल पहले यानी सन 1991 में दिल्ली के किसी कार्यक्रम में उनकी पहली मुलाकात प्रियदर्शनी राजे से हुई थी। तब दोनों स्टूडेंट थे। ज्योतिरादित्य अमेरिका में पढ़ाई कर रहे थे तो प्रियदर्शनी मुंबई से ग्रेजुएशन कर रही थीं।

पहली नजर में बना लिया था शादी का मन
ज्योतिरादित्य ने इंटरव्यू में बताया था कि, ‘मैं पहले दिन से ही जानता था कि प्रियदर्शनी मेरे लिए ही बनी हैं, वही एक हैं जिससे मैं शादी करना चाहूंगा।’ हुआ भी कुछ ऐसा। दोनों राजपरिवारों की सहमति के बाद साल 1994 में उनकी शादी हो गई।

ज्योतिरादित्य और प्रियदर्शिनी का परिवार
ज्योतिरादित्य और प्रियदर्शनी राजे सिंधिया के दो बच्चे हैं। बेटी का नाम अनन्या और बेटे का महाआर्यमन है। बेटे ने भी अमेरिका से पढ़ाई की है। वह एमबीए ग्रेजुएट हैं। बेटी अच्छी घुड़सवार के साथ ही बेहतरीन फुटबॉल प्लेयर भी हैं।

रूस क्यों नहीं करता ब्रह्मोस का इस्तेमाल, कितनी है उसकी हिस्सेदारी?

बुमराह खेल सकते हैं सभी 5 टेस्ट मैच, बस करना होगा ये काम

GHKKPM 7 Maha Twist: सवी को रोमांटिक डेट पर ले जाएगा नील, ऋद्धि और भाग्यश्री ने खेला षड्यंत्र

करीना कपूर ने इन सुपरहिट फिल्मों को रिजेक्ट कर खुद के पैरों पर मारी कुल्हाड़ी, आज तक होता है पछतावा

The Traitors Best Player: 20 महान हस्तियों में से ये 5 स्टार्स बनकर निकले कोयले का हीरा, फैंस ने दिया बेस्ट का खिताब

बच्चों की सेहत में बाधा बन रहा स्मार्टफोन, जानें कैसे डालता है सेहत पर असर और क्या हैं बचाव के उपाय

शेफाली जरीवाला की मौत के बाद वायरल हो रहा मल्लिका शेरावत का ये वीडियो, बोटोऑक्स और ब्यूटी सर्जरी पर बोलीं

पिता बनने के रास्ते में बाधा बनती हैं पुरुषों की ये बुरी आदतें, तोड़ सकती हैं पापा बनने का सपना, बदलने में ही समझदारी

GHKKPM: ऑफ एयर होने से पहले ऐसे खत्म होगी नील और सवी की प्रेम कहानी, फैंस का टूटेगा दिल!

Dance Video: छोटी बच्ची ने हरियाणवी गाने पर किया बहुत ही धांसू डांस, एक्सप्रेशन ने जीत लिया यूजर्स का दिल
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited