Karwa Chauth Lehenga Designs: बालकनी में ऊतर आएगा चांद, अगर करवाचौथ पर पहन लिए ऐसे खूबसूरत लहंगे, देखें करवाचौथ स्पेशल लहंगा डिजाइन्स

​Karwa Chauth Lehenga Designs: ​करवा चौथ के मौके पर अगर आप सबसे अलग दिखना चाहती हैं तो आपकी साड़ी नहीं लहंगा पहनना चाहिए। खासतौर से नई नवेली दुल्हन शादी के बाद अपने पहले करवा चौथ पर बला सी खूबसूरत नजर आती हैं। आज हम खास आपके लिए करवा चौथ स्पेशल लहंगे के एक से बढ़कर एक डिजाइन लेकर आए हैं।



01 / 07
Share

करवा चौथ के लहंगे

करवा चौथ के दिन नजदीक हैं। सुहागिन महिलाएं इस खास मौके पर न सिर्फ पूजा- पाठ बल्कि सोलह श्रृंगार भी करती हैं। अगर आप भी करवा चौथ का व्रत रख रही हैं तो आपको इस साल साड़ी की जगह यहां दिए लहंगे ट्राई करने चाहिए। इन लहंगों में आप बेहद खूबसूरत दिखेंगी।

02 / 07
Share

लाल लहंगा

करवा चौथ के खास मौके पर लाल लहंगे की सबसे ज्यादा डिमांड होती है। यहां दिए लाल रंग के लहंगे आप टेलर से हुबहू बनवा सकती हैं। कॉटन या शिफॉन के फैब्रिक में ये ज्यादा खिलते हैं और इस रंग में आप बिल्कुल नई नवेली दुल्हन लगेंगी।

03 / 07
Share

हरा-पीला लहंगा

हरा-पीला रंग का कॉम्बनेशन काफी स्पेशल और क्लासी लगता है। इस रंग के लहंगे भी बेहद खूबसूरत लगते हैं। खासतौर से हरे रंग की चोली पर पीले रंग का दुपट्टा एकदम परफेक्ट लगता है.​

04 / 07
Share

पिंक लहंगा

पिंक कलर भला किसे नहीं पसंद। पिंक कलर का लहंगा दिखने में सबसे अलग और खूबसूरत लगता है। ये रंग करवा चौथ वाले दिन आपका रूप भी निखार देगा।

05 / 07
Share

ब्लू लहंगा

नीले रंग का शिमरी लहंंगा करवा चौथ पर आपको चांद जैसा खूबसूरत दिखाएगा। ये लहंगे दिखने में हैवी भी होते हैं। ऐसे लहंगे के साथ मैचिंग दुपट्टा और जूलरी कैरी करना चाहिए।

06 / 07
Share

मखमली लहंगा

मखमल का लहंगा काफी महंगा आता है। ऐसे लहंगे को आप गोल्डन जूलरी के साथ पेयर कर सकती हैं।

07 / 07
Share

सिल्क ग्रीन लहंगा

सिल्क फैब्रिक के लहंगे आजकल मार्केट में धड़ल्ले से बिक रहे हैं। ऐसे लहंगे को मिनिलम जूलरी के साथ भी करवाचौथ पर स्टाइल किया जा सकता है।