बेमिसाल डिजाइन वाला है कुमार विश्वास का बंगला, दिल्ली से है इतना दूर, भीषण गर्मी में भी रहता है ठंडा
एक तरह जहां लोग आजकल बड़े-बड़े शहरों में अपना घर बनाते हैं, वहीं कुमार विश्वास ने अपने गांव में आलीशान घर बनाया है। ये घर काफी स्पेशल है। भीषण गर्मी के बावजूद भी आपको घर ठंडा रहता है।

गांव में कुमार विश्वास ने बनाया आलीशान घर
देश के जाने-माने कवि कुमार विश्वास देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं। उनका जन्म उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के पिलखुआ गांव में हुआ था। 54 साल के कुमार विश्वास ने अपने गांव में ही एक शानदर घर बनाया है, जो किसी महल से कम नहीं है।

'केवी कुटीर' है कुमार विश्वास के घर का नाम
कुमार विश्वास ने अपने गांव में बने इस घर को 'केवी कुटीर' नाम दिया है। इस पूरे घर का इंटीरिटर गांव स्टाइल जैसा बनाया गया है। घर को देखकर आपको गांव जैसी फील आने लगेगी।

तालाब, लॉन समेत घर में हैं ये चीजें
कुमार विश्वास के इस घर में आपको तालाब के साथ फलों के पेड़, सब्जियां और पशु-पक्षियों के झुंड भी देखने को मिलेंगे। इसके अलावा घर के अंदर एक बड़ा लॉन भी है, जहां कुमार विश्वास को अक्सर काम करते देखा भी गया है।

वैदिक प्लास्टर से बनाई गई हैं घर की दीवारें
अब बात अगर इस घर की दीवारों की करें तो इसे वैदिक प्लास्टर से बनाया गया है। इसके अलावा घर को तैयार करने में पीली मिट्टी के साथ बालू, गोबर, चूना, आंवला और शीशम का भी इस्तेमाल किया गया है। कुमार विश्वास समय-समय पर अपने घर की फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हैं।

भीषण गर्मी में भी घर रहता है ठंडा
कुमार विश्वास के इस घर के एरिये में खेती भी की जाती है। इस घर की खास बात ये है कि भीषण गर्मी में भी ये घर काफी ठंडा रहता है। जो भी इस घर में जाता है, या फिर इस घर की फोटो देखता है, वह इस घर का फैन होता है।

75 किलोमीटर है दिल्ली से पिलखुआ की दूरी
कुमार विश्वास ने घर में एक स्टूडियो भी बनाया हुआ है, जहां वह ज्यादातर अपना समय बिताते हैं। इसके अलावा घर के एक हिस्से में लाइब्रेरी भी है। दिल्ली से पिलखुआ की दूरी करीब 75 किलोमीटर की है।

शनि ग्रह का बढ़ा कद, जुपिटर छूटा काफी पीछे; मिल गए और 128 नए चंद्रमा

विराट ने बताया कब लेंगे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास

दुनिया की इकलौती ऐसी नदी जिसका पानी रहता है गर्म, जानें कहां बहती है ये

Santa Banta Jokes: संता ने जब एक लड़की से चाय के लिए पूछा... जवाब सुन पेट पकड़कर हंसने पर मजबूर हो जाएंगे आप, यहां पढ़ें संता-बंता के मजेदार चुटकुले

बचपन में ऋतिक रोशन का जुड़वा भाई लगता था ये सुपरस्टार, अब फिल्मी दुनिया को अलविदा बोल विदेश में गुजार रहा समय

Bihar Elections: पवन सिंह की पत्नी इस सीट से लड़ेंगी चुनाव; बोलीं- 'रिश्ते में निकालना पड़ता है समय'

WPL Champion 2025: आखिरी ओवर के रोमांच में दिल्ली को हराकर मुंबई ने जीता WPL 2025 का खिताब

जुमे की नमाज के दौरान मदरसे में बम विस्फोट, गूंज उठा पाकिस्तान का खैबर पख्तूनख्वा; मौलवी की हुई मौत

इलेक्ट्रॉनिक्स बनने जा रहा है दुनिया का सबसे बड़ा मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर: MEITY सचिव

Hockey Award 2024: सविता और हरमनप्रीत को हॉकी इंडिया वर्ष 2024 के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited