Eid Milad Un Nabi 2024 Mehndi Design: ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के मौके पर हाथों पर रचाएं ऐसी खूबसूरत अरबी और चांद मेहंदी, यहां देखें मेहंदी के सबसे लेटेस्ट डिजाइन

Eid Mubarak Mehndi Designs: 16 सितंबर को ईद ए मिलाद उन नबी का पाक पर्व मनाया जा रहा है। इस पाक दिन को मवालीद अल-नबी-अल शरीफ भी कहा जाता है। इसकी तैयारियां भी खूब धूम धाम से चल रही हैं। ऐसे में अगर अभी तक आपने अपने हाथों में मेहंदी नहीं रचाई है तो हम आपके लिए ईद मुबारक के खास मेहंदी डिजाइन यहां लेकर आए हैं।

01 / 08
Share

​ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की मेहंदी

ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का यह त्यौहार पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस के तौर पर मनाया जाता है। ये पाक पर्व इस्लामिक कैलेंडर के तीसरे महीने 'रबी अल अव्वल' में आता है। इस मुबारक मौके पर घर में लजीज पकवान बनाए जाते हैं। एक-दूसरे को लगे लगाकर ईद की मुबारकबाद दी जाती है। सभी पारंपरिक परिधान पहनते हैं और महिलाएं इस पर्व को मनाने के लिए अपने हाथों और पैरों में मेहंदी रचाती है। आज हम ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के लिए ही चुनिंदा मेहंदी के डिजाइन लेकर आए हैं। ​

02 / 08
Share

जाल मेहंदी

ईद मिलाद उन नबी के खास दिन पर आप अपने हाथों पर जाल मेहंदी ट्राई कर सकती हैं। ये इन दिनों सबसे ज्यादा डिमांड में भी है।

03 / 08
Share

भरे-भरे हाथ

अगर आपका अभी अभी निकाह हुआ है तो आपको अपने हाथों में भरे-भरे डिजाइन लगाने चाहिए। ऐसे में ये डिजाइन की मेहंदी आपके लिए बेस्ट है।

04 / 08
Share

चांद डिजाइन

हथेली पर चांद उतर आए तो क्या कमाल लगता है न। ये मेहंदी डिजाइन सबसे खास और अलग दिखता है जो आपका रूप भी निखार देगा।

05 / 08
Share

गोल टिक्की डिजाइन

अगर आपको भी गोल टिक्की मेहंदी पसंद है तो आपको इसी के कुछ अलग डिजाइन ट्राई करने चाहिए। गोल टिक्की मेहंदी का ये डिजाइन कॉपी करना भी एक अच्छा ऑप्शन है।।

06 / 08
Share

यूनिक डिजाइन मेहंदी

अगर हथेली भरी हुई चाहिए लेकिन ज्यादा भी नहीं तो आपको ऐसी मेहंदी पसंद करना चाहिए। यूनिक डिजाइन वाली मेहंदी आजकल मार्केट में भी धूम मचा रही है।

07 / 08
Share

मिनिमल मेहंदी

मिनिमल मेहंदी का जरा फैशन चल रहा है। लड़कियां अपने हाथों में कम से कम लेकिन खूबसूरत डिजाइन लगाती हैं।

08 / 08
Share

लिखें ईद-ए-मिलाद मुबारक

अ गर आपको मेहंदी लगाना नहीं आता या पसंद ही नहीं है तो आप सिर्फ अपने हाथ पर ईद-ए-मिलाद मुबारक लिख सकती हैं।