विदेशी महिला से शादी करने वाला पहला भारतीय, इतिहास में दर्ज है इश्क, मौत के बाद भी नसीब नहीं हुई वतन की मिट्टी
Raja Marthanda Bhairava Tondaiman Love Story: राजा मार्तंड तोंडियन दक्षिण भारत की छोटी सी रियासत पुडुकोट्टी के शासक थे। रियासत भले छोटी थी लेकिन राजा का दिल बहुत बड़ा था। जब उनका दिल ऑस्ट्रेलियन लड़की पर आय़ा तो फिर वह अंग्रेजों की नाराज़गी से भी नहीं डरे। राजा मार्तंड ने अंग्रेजों को यह दिखा दिया था कि उनका कोई भी कानून उन्हें इश्क करने से नहीं रोक सकता।

इतिहास के पन्नों में राजा मार्तंड तोंडियन अमर प्रेम कहानी
राजा मार्तंड तोंडियन भारतीय इतिहास में एक ऐसे राजा के तौर पर भी दर्ज हैं जिनके प्यार ने उनसे उसका राज पाठ, यार रिश्तेदार यहां तक देश भी छीन लिया। मौत के बाद दो गज जमीन भी उन्हें अपने मुल्क में ना मिली। इनका नाम विदेशी महिला से शादी करने वाले पहले भारतीय राजा के तौर पर दर्ज है। (सभी तस्वीरें: Wikimedia Commons)

नहीं ला सकते थे विदेशी दुल्हन
दरअसल जब भारत पर ईस्ट इंडिया कंपनी का शासन था तब अंग्रेजी हुकूमत ने रियासतों के लिए यह नियम बना दिया था कि कोई भी राजा अंग्रेजी महिला से पहली शादी नहीं करेगा।

सात समुंदर मिला प्यार
राजा मार्तंड तोंडियन ऑस्ट्रेलिया में मौली पिंक नाम की लड़की के इश्क में गिरफ्तार हुए और साल 1915 में मौली को अपनी रियासत ले आए। अंग्रेज इस शादी के खिलाफ खड़े हो गए। शादी के कार्ड तक नहीं छपने दिये। बावजूद इसके राजा मार्तंड ने मौली से शादी कर अपने इश्क को मुकम्मल किया।

कई बार हुआ साजिश
शादी के बाद जब मौली प्रेग्नेंट हुईं तो किसी ने उन्हें जहर देकर मारने की कोशिश की। इस घटना से मार्तंड इतने आहत हुए कि वह मौली को लेकर वह ऑस्ट्रेलिया चले गए। वहीं पर उनके बेटे का जन्म हुआ।

मौत पर नहीं पिधले अंग्रेज
साल 1928 में विदेशी जमीन पर ही राजा मार्तंड का निधन हो गया। अंग्रेजों ने उनके वतन लौटने पर पाबंदी लगा दी थी। पति के निधन के बाद मौली ने उनका अंतिम संस्कार पुडुकोट्टी में करने की इच्छा जताई लेकिन अंग्रेज नहीं माने। (नोट: ये सारी जानकारी Edward Duyker और Coralie Younger की 1966 में ऑस्ट्रेलियन डिक्शनरी ऑफ बायोग्राफी, वॉल्यूम 14 में पब्लिश एक रिपोर्ट के हवाले से ली गई है।)

2 राज्य, 11 स्टेशन, 120 KM की रफ्तार, चंद घंटे में पहुंचेंगे UP से बिहार; CM सिटी से चलेगी गोरखपुर-पाटलिपुत्र वंदे भारत

इंग्लैंड को हराने के लिए विराट कोहली और रोहित शर्मा ने शुभमन गिल को दी ये सलाह

परमाणु बम से भी सुरक्षित... अमेरिका ने उतारा 'प्रलय' का विमान; सीना तानकर भरता है फर्राटा

मैदान की सफाई करते थे पिता, बेटे ने टेस्ट में 23 चौके जड़कर श्रीलंका की बचाई लाज

कब और क्यों होती है प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग? पायलट किन चीजों पर रखता है पैनी नजर

अनंतनाग में तकनीक का मिला साथ; इस प्रणाली की मदद से पकड़ा गया आतंकियों का मददगार

उड़ान भरने के कुछ समय बाद वापस लौटा एयर इंडिया का विमान, जा रहा था वियतनाम

हासिल नहीं हुआ प्यार का मुकाम, प्रेमी ने प्रेमिका का हाथ पकड़ा और...

नहीं टिकी साजिश की थ्योरी! पांच प्वाइंट में समझिए कहां-कहां जांच समिति के सामने फंसे जस्टिस वर्मा

इजरायल के निशाने पर खामेनेई? ट्रंप के बाद नेतन्याहू ने धमकाया; कहा- इजरायली हमलों से कोई भी सुरक्षित नहीं
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited