विदेशी लड़की से शादी करने वाला पहला भारतीय राजा, मौत के बाद भी नसीब नहीं हुई वतन की मिट्टी

Raja Marthanda Bhairava Tondaiman Love Story: भारत में एक राजा ऐसा भी था जिसके प्यार ने उससे उसका राज पाठ, यार रिश्तेदार यहां तक देश भी छीन लिया। उस राजा को मरने के बाद भी दो गज जमीन भी उसे अपने मुल्क में ना मिली। इनका नाम विदेशी महिला से शादी करने वाले पहले भारतीय राजा के तौर पर इतिहास के पन्नों में दर्ज है।

राजा मार्तंड तोंडियन की प्रेम कहानी
01 / 05

राजा मार्तंड तोंडियन की प्रेम कहानी

पुडुकोट्टी दक्षिण भारत की एक छोटी सी लेकिन महत्वपूर्ण रियासतथी। राजा मार्तंड तोंडियन रियासत के राजा था। जब उनका दिल ऑस्ट्रेलियन लड़की पर आय़ा तो फिर वह अंग्रेजों की नाराज़गी से भी नहीं डरे। राजा मार्तंड ने अंग्रेजों को यह दिखा दिया था कि उनका कोई भी कानून उन्हें इश्क करने से नहीं रोक सकता।

विदेशी महिला से शादी पर थी पाबंदी
02 / 05

विदेशी महिला से शादी पर थी पाबंदी

दरअसल जब भारत पर ईस्ट इंडिया कंपनी का शासन था तब अंग्रेजी हुकूमत ने रियासतों के लिए यह नियम बना दिया था कि कोई भी राजा अंग्रेजी महिला से पहली शादी नहीं करेगा।

ऑस्ट्रेलिया में प्यार इंडिया में शादी
03 / 05

ऑस्ट्रेलिया में प्यार इंडिया में शादी

राजा मार्तंड तोंडियन ऑस्ट्रेलिया में मौली पिंक नाम की लड़की के इश्क में गिरफ्तार हुए और साल 1915 में मौली को अपनी रियासत ले आए। अंग्रेज इस शादी के खिलाफ खड़े हो गए। शादी के कार्ड तक नहीं छपने दिये। बावजूद इसके राजा मार्तंड ने मौली से शादी कर अपने इश्क को मुकम्मल किया।

प्रेग्नेंट पत्नी को खिला दिया जहर
04 / 05

प्रेग्नेंट पत्नी को खिला दिया जहर

शादी के बाद जब मौली प्रेग्नेंट हुईं तो किसी ने उन्हें जहर देकर मारने की कोशिश की। इस घटना से मार्तंड इतने आहत हुए कि वह मौली को लेकर वह ऑस्ट्रेलिया चले गए। वहीं पर उनके बेटे का जन्म हुआ।

मौत के बाद भी नसीब नहीं हुई वतन की मिट्टी
05 / 05

मौत के बाद भी नसीब नहीं हुई वतन की मिट्टी

साल 1928 में विदेशी जमीन पर ही राजा मार्तंड का निधन हो गया। अंग्रेजों ने उनके वतन लौटने पर पाबंदी लगा दी थी। पति के निधन के बाद मौली ने उनका अंतिम संस्कार पुडुकोट्टी में करने की इच्छा जताई लेकिन अंग्रेज नहीं माने।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited