1 मिनट में आलिया-कियारा को पछाड़ फैंकती हैं माधुरी.. दुल्हन अवतार में देख अच्छे अच्छे हुए थे ढेर, गजब है Wedding Pics

बॉलीवुड की एवरग्रीन ब्यूटी माधुरी दीक्षित की खूबसूरती के चर्चे आज भी दुनिया भर में मशहूर हैं। माधुरी का ब्राइडल लुक बेशक ही बॉलीवुड की दुल्हनों में सबसे गजब था, सिंपल एलिगेंट लुक में माधुरी ने वाकई लाखों दिलों की धड़कन तेज़ कर दी थी। देखें माधुरी की शादी की फोटो, लहंगा ब्राइडल साड़ी लुक तो श्रीराम नेने रिसेप्शन पिक्स।

01 / 06
Share

जब दुल्हन बनीं थी माधुरी

माधुरी दीक्षित और डॉक्टर श्रीराम नेने की शादी बॉलीवुड की सबसे चर्चित शादियों में से एक है। माधुरी की शादी की फोटोज देख उनके फैंस का हाल बेहाल हो गया था, बेशक ही दुल्हन वाले लुक में माधुरी गजब की सुंदर लगीं थीं। सादगी भरा मिसेस नेने का लुक देख आपके भी होश उड़ जाएंगे। देखें माधुरी दीक्षित की शादी की फोटोज।

02 / 06
Share

मराठी ब्राइड माधुरी

माधुरी दीक्षित ने खास मराठी अंदाज में शादी की थी। दोनों ने इंटीमेट वेडिंग की थी, और बेशक ही नो मेकअप वाला नेचुरल ब्राइडल ग्लो माधुरी पर खूब जच रहा था। लाल सिल्क की साड़ी, गजरा लुक में माधुरी किसी परी से कम नहीं लग रही थीं।

03 / 06
Share

लहंगे में बनीं थी दुल्हन

माधुरी की शादी के सोशल मीडिया पर हालांकि काफी कम फोटोज हैं। उसी में से एक ये लाल लहंगे वाला फोटो भी काफी वायरल हुआ था। रेड-गोल्डन के कॉम्बिनेशन वाले ड्रेस के साथ हैवी ब्राइडल ज्वेलरी में माधुरी काफी प्यारी लग रही हैं।

04 / 06
Share

रिसेप्शन में लगीं थीं बला की खूबसूरत

रिसेप्शन के लिए माधुरी ने खास गुलाबी रंग का लहंगा पहना था। शादी के लिए माधुरी ने हाथों में थोड़ी ही मेहंदी लगाई थी। फ्रंट साइड से ओपन स्टाइल के दुपट्टा ड्रेप के साथ माधुरी का ब्राइडल लुक कंपलीट हुआ था।

05 / 06
Share

धक-धक गर्ल माधुरी

गोल गले की चोली नेट का घेरदार चमकता लहंगा तो हाथों में ढेर सारी मैटल की चूड़ियां माधुरी पर काफी सूट कर रही थी। माधुरी ने लहंगे के साथ सिंपल सा चोकर सेट, लंबी ईयररिंग्स तो लंबा मंगलसूत्र फ्लॉन्ट किया था।

06 / 06
Share

साड़ी में सुंदरी

काले गोल गले के ब्लाउज के साथ नीली सिल्क की साड़ी और शॉल वाला लुक भी माधुरी ने बहुत अदाएगी के साथ फ्लॉन्ट किया था। मराठी नथ, बिंदी और पर्ल नेकलेस, गजरा बन में माधुरी आज की आलिया कियारा को कांटे की टक्कर दे रही हैं।