Maha Shivratri 2025: भोले के भक्त हैं तो इस महाशिवरात्रि जरूर पढ़ें ये 5 किताबें, महादेव के महारहस्यों से उठेगा पर्दा

Maha Shivratri 2025: महाशिवरात्रि का पावन पर्व पूरे देश में 26 फरवरी को मनाया जा रहा है। यह दिन भोले के भक्तों के लिए बेहद खास होता है। शिव को मानने वाले इस दिन पूरे विधि-विधान से भगवान शंकर की पूजा करते हैं। वैसे हिंदू आस्था में खास महत्व रखने वाले महाशिवरात्रि के पर्व को आप ना सिर्फ पूजा अर्चना बल्कि दूसरे तरीकों से और भी खास बना सकते हैं।

भगवान शिव पर बेस्ट बुक्स
01 / 06

भगवान शिव पर बेस्ट बुक्स

Best Books on Lord Shiva: आप अगर पढ़ने के शौकीन हैं तो भगवान शंकर पर कुछ अच्छा पढ़ सकते हैं। हम आपको शिव पर कुछ ऐसी किताबें बताएंगे जिसे पढ़कर ना सिर्फ आप भगवान शंकर के बारे में बहुत ज्यादा जान पाएंगे बल्कि अपने आप को भी पहले से बेहतर महसूस करेंगे। शिव पर कई किताबें लिखी गई हैं, लेकिन हम यहां आपको उनमें से कुछ चुनिंदा पुस्तकें सुझाएंगे:

7 Secrets of Shiva By Devdutt Pattanaik
02 / 06

7 Secrets of Shiva By Devdutt Pattanaik

शिव अपने आप में रहस्य का भंडार हैं। शिव को जितना भी जान लो उससे कहीं ज्यादा जानना बाकी रह ही जाता है। भगवान शिव के तमाम रहस्यों में से खास 7 के बारे में देवीदत्त पटनायक की ये किताब बताती है।

The Shiva Trilogy By Amish Tripathi
03 / 06

The Shiva Trilogy By Amish Tripathi

अमीश त्रिपाठी की इस रचना में तीन किताबें हैं। इनमें बताया गया है की अगर भगवान शिव एक इंसान होते तो उनका जीवन कैसा होता। इस किताब के जरिए यह साफ हो जाएगा कि हर शिवभक्त को इसे क्यों पढ़नी चाहिए।

The Shiva Sutras By Ranjit Chaudhri
04 / 06

The Shiva Sutras By Ranjit Chaudhri

भगवान शिव के सूत्रों के संकलन की ये किताब ना सिर्फ शिव भक्तों के लिए बल्कि हर इंसान के लिए काफी अहम हैं। ये सूत्र हमें बताते हैं कि हम किस तरह से अपने मानसिक भ्रम को दूर करके वास्तविकता के करीब जा सकते हैं।

Proyashi Baruas The Mystic Sinners
05 / 06

Proyashi Barua’s The Mystic Sinners

प्रोयशी बरुआ की इस किताब में बताया है कि भगवान शंकर की नगरी काशी में तंत्र और दूसरे रहस्यों से पर्दा उठाती है। इस किताब की ऑथर ने वाराणसी में तंत्र विद्या पर काफी रिसर्च किया है।

Shiva Sutras By Osho
06 / 06

Shiva Sutras By Osho

शिव सूत्र का अलग-अलग लेखकों ने अपने ही तरीके से व्याख्या की है। शिव सूत्रों पर ओशो को बोलते कई बार सुना गया है। इनपर उनकी एक किताब भी है। यह शिव सूत्र को अलग नजरिये से समझाती है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited