यह रंगीन मिजाज राजा पहनता था दुनिया का सबसे महंगा हार, हीरे इतने कि गिनते-गिनते थक जाएं
Maharaja Bhupinder Singh: भारतीय इतिहास में ऐसे-ऐसे राजा-महाराजा और नवाब-निजामों के किस्से दर्ज हैं जिनकी शानदार जिंदगी हमेशा से लोगों को लुभाती रही है। इन भारतीय शाही शख्सियतों की अमीरी की कहानियां आज भी लोगों को हैरान करती हैं। भारत पर जब इन राजा रजवाड़ों का राज था तब उनके पास जगमगाते महल, विदेशी लग्जरी गाड़ियां और दुनिया के सबसे कीमती रत्न हुआ करते थे। ऐसे ही एक राजा थे पटियाला के महाराजा भूपिंदर सिंह। भूपिंदर सिंह की दौलत और शौक के चर्चे पूरी दुनिया में हुआ करते थे।

महाराज भूपिंदर सिंह का हार
Maharaja Bhupinder Singh Necklace:भूपिंदर सिंह पटियाला रियासत के महाराज थे। उन्होंने साल 1900 से लेकर 1938 तक, यानी कुल 38 वर्ष राज किया था। भूपिंदर सिंह अपनी रंगीन मिजाजी के लिए मशहूर थे। उन्होंने 365 रानियां रखी थीं। उनके शौक को लेकर कई तरह की बातें इतिहास के पन्नों में दर्ज हैं। भूपिंदर सिंह एक जमाने में इस दुनिया का सबसे महंगा हीरों का हार पहनते थे। म्यूजियम और किताबों में भूपिंदर सिंह की जो तस्वीरें हैं उनमें वह अकसर अपना बेहद खूबसूरत हार पहने नजर आते हैं। इस हार की बेहद रोचक और रहस्यमयी कहानी है।

पटियाला नेकलेस
यह हार जितना सुंदर है उतना ही ज्यादा महंगा और खास भी है। यह नेकलेस आज दुनियाभर में पटियाला नेकलेस के नाम से मशहूर है। आज की तारीख में इस हार की कीमत करीब 30 मिलियन डॉलर है। इसे उन्होंने 1928 में बनवाया था।

बेहद नायाब था हार
पटियाला के महाराज भूपिंदर सिंह के इस बेशकीमती हार में 2930 'डी बियर्स हीरे' लगे थे। सभी हीरों को प्लैटिनम पर जड़ा गया है और इसमें Burmese Rubies जैसे कीमती रत्न भी लगे हुए थे। इस हार के लिए साल 1888 में भूपिंदर सिंह ने दक्षिण अफ्रीका से खरीदा था। ये हीरे वहां खुदाई में मिले थे।

..और गायब हो गया वह हार
इस हार के साथ आज तक एक रहस्य जुड़ा हुआ है। यह हार 1948 में पटियाला के शाही खजाने से अचानक गायब हो गया था। हार के साथ क्या हुआ किसी को नहीं पता।

अब कहां है वह हार
शाही खजाने से गायब होने 32 सालों बाद एक नीलामी में यह हार दिखा, लेकिन हार से सारे हीरे गायब थे। बस एक डायमंड बचा था। हार के साथ महाराज एक चोकर हार भी पहनते थे। हूबहू ऐसा ही चोकर वाला हार मेट गाला 2022 में एम्मा चेम्बरलेन को पहने हुए देखा गया।
ऋषिकेश से सुंदर है ये हिल स्टेशन, औली से भी है ठंडा
May 23, 2025

अलर्ट, अलर्ट, अलर्ट... धरती की ओर तेजी से बढ़ रही 'तबाही'! NASA भी है चिंतित

इन जानवरों के नाम पर बनी हैं मजेदार कहावतें, हर एक का है खास मतलब; यहां जानें

Photos: जिंदगी भर अपने पार्टनर के लिए लॉयल रहते हैं ये जानवर, एक का नाम सुन तो कांपने लगते हैं लोग

शरीर दे रहा ये संकेत तो समझें डैमेज हो रहा है लिवर, इग्नोर किया तो खोखला हो जाएगा शरीर

मुख्य द्वार पर इन चीजों की मौजूदगी करती है मां लक्ष्मी को नाराज, आती है गरीबी

मुजफ्फरपुर में दर्दनाक हादसा, बूढ़ी गंडक में नहाने गई 5 बच्चियां डूबी; 2 की मौत

Pi Network Coin Price: क्या पाई कॉइन करेगा डॉलर की बराबरी? लोगों के बीच चर्चा हुई तेज

शनि जयंती बनाकर लाएगी करोड़पति बनने का योग, ये राशियां रहें तैयार

Free Fire Max redeem codes May 23: फ्री में मिलेंगे कस्टमाइज आईटम, प्राइज और बहुत कुछ, ऐसे करें रिडीम

प्रीति जिंटा ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, नेस वाडिया-मोहित बर्मन के खिलाफ केस किया दर्ज
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited