अपनी ही शादी के गहने उधार दे बैठी थी धोनी की बीवी साक्षी, अब 15 साल बाद फिर बनीं पहाड़ी दुल्हन, देसी लुक में देख Thala भी हो गए होंगे कायल
ऋषभ पंत की बहन की शादी में पहुंची मिसेज धोनी का देसी अवतार देख हर कोई फिदा हो गया है। साक्षी ने खास साड़ी संग ट्रेडिशनल ज्वेलरी पहनी थी, जो उन्होने हालांकि बीच में किसी को उधार भी दे दी थी। लेकिन देखें पहाड़ी दुल्हन बनीं साक्षी कैसी लग रही थी, ब्राइडल ज्वलरी डिजाइन फोटो।

महेंद्र सिंह धोनी की पहाड़ी ब्राइड
भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की खूबसूरत पत्नी साक्षी इन दिनों अपने पहाड़ी ब्राइड वाले लुक के लिए खूब वायरल हो रही हैं। ऋषभ पंत की बहन की शादी में मसूरी पहुंची साक्षी ने खास अपनी ही शादी के गहने दोबारा पहने थे। ट्रेडिशनल पहाड़ी ब्राइड बनीं साक्षी को देख वाकई धोनी भी दिल हार बैठे होंगे।

हरी साड़ी में लगी कमाल
साक्षी ने शादी के लिए खास हरे रंग की साड़ी को ट्रेडिशनल स्टाइल में ड्रेप किया था। उसके साथ उन्होने अपनी शादी के असली गहने बहुत ही खूबसूरत स्टाइल में फ्लॉन्ट किए थे। साक्षी ने अपनी शादी में भी हरे और लाल रंग का ही लहंगा पहना था।

दुल्हन को टक्कर
शादी वाले सुहागिन रंगों में साक्षी बिल्कुल ही दुल्हन को टक्कर दे रही थीं। साक्षी ने खास सोने की मोती वाली नथ, पहाड़ी ब्राइड्स वाला ट्रेडिशनल चोकर और सोने की लटकन वाली झुमकी के साथ दो झालर वाला गोल्ड नेकलेस पहना था। लाल बिंदी और सिंपल मेकअप के साथ साक्षी शादी के 15 साल बाद भी बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

शादी को हुए 15 साल
साक्षी ने अपनी शादी में 15 साल पहले खूबसूरत लाल-हरे हंगे के साथ ट्रेडिशनल गोल्ड की ज्वेलरी पहनी थी। मांग टीका, नथ, झुमकी और चोकर सेट के साथ चूड़ियां, कमर बंद खूब देसी और सुंदर लगा था।

उधा दिए थे गहने
गौरतलब है कि साक्षी ने अपनी ही शादी के गहने पति पर बनी बायोपिक में एक्ट्रेस रहीं कियारा आडवाणी को फिल्म में पहनने के लिए उधार दिए थे। कियारा ने फिल्म MS Dhoni में साक्षी की ही असली ब्राइडल ज्वेलरी पहनी थी ताकि फिल्म में ओरिजिनल टच आए। और अब इतने सालों बाद साक्षी ने खुद अपनी ज्वेलरी पहनी है।

छोटी-छोटी बातों पर ता है गुस्सा, सैकेंड्स में हो जाते हैं चिड़चिड़े तो शरीर में हो सकती है इस विटामिन की कमी

गरीबी की मोटी जंजीर तोड़कर बुलंदियों के शिखर पर पहुंचे ये टीवी सेलेब्स, खुद के दमपर खड़ा किया साम्राज्य

Throwback: 12 साल बड़ी पत्नी को एलिमनी देने पर इस एक्टर के छूट गए थे पसीने, कहा था-'मैं शाहरुख खान नहीं हूं...'

3 नए नियमों के साथ होगा IPL 2025 का आगाज

Top 7 TV Gossips: शिवांगी-हर्षद के नए शो में हुई GHKKPM एक्टर की एंट्री, 2022 में अलग हुए थे धनश्री और युजवेंद्र

Purple Cap IPL 2025: फिर मचेगी पर्पल कैप को हासिल करने की होड़, अपने नाम अबतक कर चुके हैं ये प्लेयर, जानिए कुछ रोचक तथ्य

Nagpur Violence: शुक्रवार को 14 लोग और हुए गिरफ्तार, 3 नए केस दर्ज; पढ़िए नागपुर हिंसा में अबतक क्या-क्या हुआ

मलिहाबाद मर्डर केस का आरोपी अजय पुलिस एनकाउंटर में ढेर, अपहरण कर महिला को दिया था मार; दर्ज थे 23 मामले

जस्टिस यशवंत वर्मा कैश केस: बोले हरीश साल्वे- इस तरह के आरोप न्यायपालिका में लोगों के विश्वास के डिगा देते हैं

हमास का वरिष्ठ कमांडर राशिद जहजौह और इस्लामिक जिहाद का नेता अयमान अत्सिला को इजरायली सैन्य बलों ने किया ढेर, IDF ने दी जानकारी
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited