होम लाइव टीवी citiesशहर फोटोज अगली
खबर

अपनी ही शादी के गहने उधार दे बैठी थी धोनी की बीवी साक्षी, अब 15 साल बाद फिर बनीं पहाड़ी दुल्हन, देसी लुक में देख Thala भी हो गए होंगे कायल

ऋषभ पंत की बहन की शादी में पहुंची मिसेज धोनी का देसी अवतार देख हर कोई फिदा हो गया है। साक्षी ने खास साड़ी संग ट्रेडिशनल ज्वेलरी पहनी थी, जो उन्होने हालांकि बीच में किसी को उधार भी दे दी थी। लेकिन देखें पहाड़ी दुल्हन बनीं साक्षी कैसी लग रही थी, ब्राइडल ज्वलरी डिजाइन फोटो।

महेंद्र सिंह धोनी की पहाड़ी ब्राइड महेंद्र सिंह धोनी की पहाड़ी ब्राइड
01 / 05
Share

महेंद्र सिंह धोनी की पहाड़ी ब्राइड

भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की खूबसूरत पत्नी साक्षी इन दिनों अपने पहाड़ी ब्राइड वाले लुक के लिए खूब वायरल हो रही हैं। ऋषभ पंत की बहन की शादी में मसूरी पहुंची साक्षी ने खास अपनी ही शादी के गहने दोबारा पहने थे। ट्रेडिशनल पहाड़ी ब्राइड बनीं साक्षी को देख वाकई धोनी भी दिल हार बैठे होंगे।

हरी साड़ी में लगी कमाल हरी साड़ी में लगी कमाल
02 / 05
Share

हरी साड़ी में लगी कमाल

साक्षी ने शादी के लिए खास हरे रंग की साड़ी को ट्रेडिशनल स्टाइल में ड्रेप किया था। उसके साथ उन्होने अपनी शादी के असली गहने बहुत ही खूबसूरत स्टाइल में फ्लॉन्ट किए थे। साक्षी ने अपनी शादी में भी हरे और लाल रंग का ही लहंगा पहना था।

03 / 05
Share

दुल्हन को टक्कर

शादी वाले सुहागिन रंगों में साक्षी बिल्कुल ही दुल्हन को टक्कर दे रही थीं। साक्षी ने खास सोने की मोती वाली नथ, पहाड़ी ब्राइड्स वाला ट्रेडिशनल चोकर और सोने की लटकन वाली झुमकी के साथ दो झालर वाला गोल्ड नेकलेस पहना था। लाल बिंदी और सिंपल मेकअप के साथ साक्षी शादी के 15 साल बाद भी बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

04 / 05
Share

शादी को हुए 15 साल

साक्षी ने अपनी शादी में 15 साल पहले खूबसूरत लाल-हरे हंगे के साथ ट्रेडिशनल गोल्ड की ज्वेलरी पहनी थी। मांग टीका, नथ, झुमकी और चोकर सेट के साथ चूड़ियां, कमर बंद खूब देसी और सुंदर लगा था।

05 / 05
Share

उधा दिए थे गहने

गौरतलब है कि साक्षी ने अपनी ही शादी के गहने पति पर बनी बायोपिक में एक्ट्रेस रहीं कियारा आडवाणी को फिल्म में पहनने के लिए उधार दिए थे। कियारा ने फिल्म MS Dhoni में साक्षी की ही असली ब्राइडल ज्वेलरी पहनी थी ताकि फिल्म में ओरिजिनल टच आए। और अब इतने सालों बाद साक्षी ने खुद अपनी ज्वेलरी पहनी है।