सोने के इस चाय की होती है निलामी, हर चुस्‍की में आता है जन्‍नत का स्‍वाद, जानें किस रंग की दिखती है ये Tea

असम तो चाय के बागानों के लिए प्रसिद्ध है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वहां एक ऐसा चाय की पत्तियों का पौधा है, जिसकी कीमत सोने से भी ज्यादा है। जी हां, इस चाय को खरीदने के लिए आपको अपने बैंक के लॉकर तक को खाली करना पड़ सकता है। आइये इसके बारे में जानते हैं।

देश का सबसे महंगा चाय
01 / 06

​देश का सबसे महंगा चाय​

आपने अबतक देश के सबसे महंगे फल, फूल और सब्जी के बारे में सुना होगा। लेकिन क्या आप देश के सबसे महंगे चाय के बारे में जानते हैं? ये चाय देश ही नहीं दुनियाभर में फेमस है। इस चाय को मनोहारी चाय के नाम से जाना जाता है।

मनोहारी गोल्ड टी
02 / 06

​मनोहारी गोल्ड टी ​

भारत के असम में मनोहारी गोल्ड टी मिलती है। इस चाय की पत्ती का स्वाद दुनियाभर में मशहूर है। दुनियाभर के देशों में इसकी भारी मांग है। पारंपरिक ढंग से बनाई जाने वाली इस चाय की पत्ती अपने रंग और सुंगध के लिए ज्यादा जानी जाती है।

ये है खासियत
03 / 06

ये है खासियत

असल में मनोहारी गोल्ड टी में कई तरह के एंटीऑक्‍सीडेंट्स पाए जाते हैं, इसके अलावा इनमें ऐसे बायोएक्टिव कम्‍पाउंड्स होते हैं जो बढ़ती उम्र के असर और मोटापे को कंट्रोल करने में मदद करते है।

ऐसे होती है खेती
04 / 06

ऐसे होती है खेती

मनोहारी चाय का उत्पादन इतना कम होता है कि मांग भी सही से पूरी नहीं हो पाती। शायद इसलिए इसकी कीमत इतनी ज्यादा होती है। इस चाय की पत्‍ती को तोड़ने का तरीका भी अलग है। इसे सुबह 4 से 6 बजे बीच सूरज की किरणें पड़ने से पहले ही तोड़ा जाता है।

ये है चाय का रंग
05 / 06

ये है चाय का रंग

इसके रंग की बात करें तो ये हल्‍का मटमैला होता है। फर्मेंटेशन की प्रक्रिया से गुजारने के बाद इनका रंग मटमैले से ब्राउन हो जाता है। फिर इन्‍हें सुखाया जाता है जिसके बाद ये सुनहरे रंग की दिखाई देती हैं।

चाय की कीमत
06 / 06

चाय की कीमत

ये चाय दुनियाभर के मार्केट में हर साल रिकॉर्ड बनाता है। इसकी साल 2019 में 50,000 रुपये और 2020 में 75,000 रुपये किलो में नीलाम हुई थी। वहीं, साल 2021 में ये एक किलो 1 लाख की बिकी है।

End of Photo Gallery

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited