होम लाइव टीवी citiesशहर फोटोज अगली
खबर

ये हैं भारत के 5 सबसे स्टाइलिश मर्द, लिस्ट में 'औरंगजेब' के सौतेले भाई भी शामिल

Most Stylish Indian Men: कई ऐसे भारतीय हैं जिन्होंने दुनियाभर में देश का नाम रोशन किया है। इनमें से कुछ तो ऐसे भी है जिन्होंने ना सिर्फ अपनी उपलब्धि बल्कि अपने फैशन और स्टाइल से भी लोगों को अपना मुरीद बनाया है। इन लोगों ने फैशन और स्टाइल को पूरी तरह से नई परिभाषा दी है। इनके स्टाइल के आगे बड़े से बड़े सुपरमॉडल भी फेल हैं। इस फेहरिस्त में बॉलीवुड सेलब्रिटीज से लेकर राजपरिवार के सदस्य, खिलाड़ी और बिजनेसमैन तक शामिल हैं।

सबसे सटाइलिश भारतीय मर्द सबसे सटाइलिश भारतीय मर्द
01 / 06
Share

सबसे सटाइलिश भारतीय मर्द

Most Stylish Men in India: यहां हम नजर डालेंगे भारत के 5 सबसे स्टाइलिश मर्दों पर। इन लोगों ने अपने स्टाइल के जरिए बताया है कि फैशिन सिर्फ डिजाइनर कपड़े पहनने का नाम नहीं है बल्कि यह व्यक्तित्व, आत्मविश्वास और आत्म-अभिव्यक्ति का प्रतिबिंब है। इन लोगों ने बताया है कि आखिर वह क्यों देश के सबसे स्टाइलिश मर्द हैं।

शाहरुख खान शाहरुख खान
02 / 06
Share

शाहरुख खान

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान सबसे स्टाइलिश इंडियन हैं। वह हमें सिखाते हैं कि असली स्टाइल आपके पहने हुए कपड़े नहीं हैं, बल्कि यह है कि आप उन्हें कैसे पहनते हैं। शाहरुख कहते भी हैं कि एक साधारण पोशाक तब असाधारण दिख सकती है जब आप उसे संयम और आत्मविश्वास के साथ पहनते हैं।

03 / 06
Share

पद्मनाभ सिंह

पद्मनाभ सिंह जयपुर राजघराने के वर्तमान राजा है। शाहरुख के बाद वह दूसरे सबसे स्टाइलिश भारतीय हैं। उनका स्टाइल आधुनिकता के साथ-साथ शाही शान का भी प्रतीक हैं। उनके पहनावे और व्यक्तित्व में पारंपरिकता और आधुनिकता का गजब का संगम है।

04 / 06
Share

विराट कोहली

दुनियाभर को अपने खेल से अपना मुरीद बनाने वाले विराट कोहली का स्टाइल कई बार लोगों को हैरान कर चुका है। चाहे स्पोर्ट्स वियर हो या फिर पार्टी वियर या फिर डेली वियर, कोहली ने दिखा दिया है कि लोग उन्हें दुनिया का सबसे बड़ा स्टाइल आइकन क्यों कहते हैं।

05 / 06
Share

करण जौहर

सबसे स्टाइलिश भारतीय मर्दों की फेहरिस्त में अगला नाम है करण जौहर का। करण जौहर कितने स्टाइलिस्ट हैं ये किसी से छिपा नहीं है। लाख बॉडी शेमिंग के बाद भी करण अपने स्टाइल और फैशन से ट्रोलर्स को चिढ़ाते रहते हैं।

06 / 06
Share

राहुल खन्ना

राहुल और अक्षय खन्ना सौतेले भाई हैं। अक्षय खन्ना इन दिनों फिल्म छावा में औरंगजेब के किरदार से चर्चा में हैं। वहीं राहुल अकसर अपने स्टाइल से लोगों को सरप्राइज करते रहते हैं। चाहे वह जींस के साथ कैजुअल शर्ट हो या सिलवाया हुआ सूट, राहुल अपने लुक को क्लीन, क्रिस्प और एलीगेंट बनाए रखते हैं। वह अपने फैशन से साबित करते हैं कि सादगी भी उतनी ही प्रभावशाली हो सकती है जितनी बोल्ड स्टेटमेंट।