भूलकर भी मैरिड लाइफ में ना करें ये गलतियां, बर्बाद हो जाएगी शादी, लड़कियों को जया किशोरी की सलाह

Jaya Kishori Motivational Advice: जया शर्मा को लोग जया किशोरी के नाम से जानते हैं। जया किशोरी आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपने कथावाचन से देशभर में ख्याति अर्जित की है। जया किशोरी अब एक बेहद पॉपुलर मोटिवेशनल स्पीकर भी बन चुकी हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से जया किशोरी लोगों को जीवन को बेहतर बनाने के गुर सिखाती हैं।

शादी करने जा रही लड़कियों को जया किशोरी की सलाह
01 / 05

शादी करने जा रही लड़कियों को जया किशोरी की सलाह

जया किशोरी लगभग जीवन के हर पहलू पर लोगों को प्रेरित करती हैं और उन्हें सही रास्ता दिखाती हैं। जया किशोरी ने शादी करने जा रही लड़कियों को भी खुशहाल वैवाहिक जीवन के कुछ टिप्स दिये हैं। उनका कहना है कि अगर मैरिड लाइफ में किसी भी तरह की परेशानियों से दूर रहना चाहती हैं तो इन बातों पर जरूर गौर करें:

शक ना करें
02 / 05

​शक ना करें​

किसी भी महिला को अपने पति पर शक नहीं करना चाहिए। अगर आपको अपने पति की किसी बात पर संदेह है, तो ऐसे में आप सीधे-सीधे उनसे उस विषय में बात कर लें। पति को कभी भी पराए लोगों के सामने अपशब्द नहीं बोलना चाहिए।

सलाह ना लें
03 / 05

​सलाह ना लें​

शादी के बाद किसी भी महिला को अपनी निजी जिंदगी यानी पर्सनल लाइफ के लिए गैर औरत की सलाह नहीं लेनी चाहिए। इससे उनके और उनके पति के बीच मनमुटाव आ सकते हैं।

भरोसा और बुराई
04 / 05

​भरोसा और बुराई​

सुनी सुनाई बातों पर भरोसा करके अपने पति से झगड़ा नहीं करना चाहिए। यह रिश्ते को खोखला करता है। जया किशोरी ने बताया है कि किसी भी औरत को अपने पति की बुराई मायके में नहीं करनी चाहिए।

सतर्क रहें
05 / 05

​सतर्क रहें​

अपने पति की कमियों को कभी भी किसी बाहर वाले इंसान के सामने नहीं गिनवाना चाहिए। लड़कियों को शादी के बाद अपने ससुराल के राज मायके में नहीं बताने चाहिए।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited