Mehndi Designs For Navratri: नवरात्रि पर हाथों में रचाएं ये खूबसूरत मेहंदी डिजाइन्स, सुंदरता में लग जाएगा चार चांद

Mehndi Designs For Navratri: हिंदू धर्म में मेंहदी का बेहद खास महत्व है। ये ना केवल हाथों की सुंदरता को बढ़ाता है बल्कि शुभ भी माना जाता है। ऐसे में आज हम नवरात्रि के लिए लेटेस्ट, ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन्स लेकर आए हैं जिसे आप ट्राय कर सकती हैं।

01 / 05
Share

नवरात्रि मेहंदी डिजाइन

Mehndi Designs For Navratri: नवरात्रि की शुरुआत 3 अक्टूबर से होने जा रही है। नवरात्रि के 9 दिन मां दुर्गा के अलग अलग स्वरूप की पूजा की जाती है। साथ ही महिलाएं सोलह श्रृंगार भी करती हैं। जब बात सोलह श्रृंगार की होती है तो मेहंदी लगाना सबसे महत्वपूर्ण होता है। नवरात्रि के मौके पर मेहंदी लगाना बेहद शुभ भी माना जाता है। ऐसे में आज हम आपके लिए नवरात्रि के लिए कुछ स्पेशल मेहंदी डिजाइन्स लेकर आए हैं जिसे आपको अपने हाथों में जरूर लगाना चाहिए।

02 / 05
Share

डांडिया मेहंदी डिजाइन

नवरात्रि के मौके पर डांडिया मेहंदी डिजाइन भी काफी ट्रेंड में रहता है। महिलाएं डांडिया को लेकर एक्साइटेड भी रहती हैं। ऐसे में इस खास मौके पर डांडिया मेहंदी डिजाइन ट्राय कर सकती हैं।

03 / 05
Share

आदिशक्ति मेहंदी डिजाइन

नवरात्रि के मौके पर आदिशक्ति मेहंदी डिजाइन भी कई महिलाएं लगवाती हैं। मां दुर्गा को आदिशक्ति भी कहा जाता है। ऐसे में इस खास मौके पर आप आदिशक्ति मेहंदी डिजाइन लगा सकती हैं।

04 / 05
Share

गरबा मेहंदी डिजाइन

आप नवरात्रि के मौके पर गरबा करते हुए मेहंदी डिजाइन बनवा सकती हैं। ये मेहंदी डिजाइन भी काफी ट्रेंड में रहता है।

05 / 05
Share

ज्वेलरी मेहंदी डिजाइन

ज्वेलरी मेहंदी डिजाइन भी आपके लिए अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। इस तरह के मेहंदी डिजाइन हाथों पर काफी अच्छे लगते हैं। इस डिजाइन को बनाना भी काफी आसान होता है।