Navratri Colours 2024: झूमकर बरसेगी नवदुर्गा की कृपा, जानिए नवरात्रि के नौ दिन किस रंग के कपड़े पहनें

Navratri Colours 2024, Navratri Saree Colour: नवरात्रि का त्योहार आ गया है। हिंदू धर्म में इस पर्व की बड़ी मान्यता है। माना जाता है कि नवरात्रि के नौ दिनों में पूरे मन से मां दुर्गा की आराधना करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। बहुत से लोग नवरात्रि के नौ दिनों तक उपवास रखकर मां शक्ति की पूजा करते हैं। बहुत से लोग घर में कलश भी स्थापित करते हैं।

नवरात्रि के नौ रंग कौन से हैं
01 / 10

नवरात्रि के नौ रंग कौन से हैं?

Navratri Colours 2024 Images: यूं तो साल में चार बार नवरात्रि पड़ती है लेकिन शारदीय नवरात्रि का महत्व सबसे ज्यादा होता है। इस वर्ष आश्विन मास के शुक्ल पक्ष में शक्ति उपासना का महापर्व शारदीय नवरात्र तीन अक्टूबर गुरुवार को कलश स्थापना के साथ होगा। नवरात्रि में रंगों का बड़ा महत्व है। जानिए नवरात्रि के नौ दिनों में हमें किस दिन किस रंग के कपड़े पहनने चाहिए:और पढ़ें

नवरात्रि पहला दिन
02 / 10

नवरात्रि पहला दिन

नवरात्रि के पहले दिन नारंगी रंग के कपड़े पहनें। यह रंग आपके जीवन में सकारात्मकता लाता है।

नवरात्रि दूसरा दिन
03 / 10

नवरात्रि दूसरा दिन

नवरात्रि 2024 के दूसरे दिन सफेद रंग के कपड़े पहनने चाहिए। सफेद वस्त्र से आत्मशांति मिलेगी।

नवरात्रि तीसरा दिन
04 / 10

नवरात्रि तीसरा दिन

नवरात्रि का तीसरा दिन लाल रंग का होता है। माना जाता है कि लाल रंग मां शक्ति का बेहद प्रिय है।

नवरात्रि चौथा दिन
05 / 10

नवरात्रि चौथा दिन

नवरात्रि के चौथे दिन हमें गहरे नीले रंग के कपड़े पहनने चाहिए। दूसरे कामों में भी इस रंग को शामिल करना शुभ होता है। यह रंग जीवन में समृद्धि और शांति लाता है।

नवरात्रि का पांचवां दिन
06 / 10

नवरात्रि का पांचवां दिन

पंचमी को पीले रंग के कपड़े पहनने से आप खुश और सकारात्मक बनेंगे क्योंकि पीला एक नर्म और मन को खुशी देने वाला रंग है।

नवरात्रि छठा दिन
07 / 10

नवरात्रि छठा दिन

नवरात्रि के छठे दिन हमें हरे रंग के वस्त्र पहनने चाहिए। हरा रंग सभी चीजों के शुभ फलदायक, शांतिपूर्ण और स्थिर होने का संकेत देता है।

नवरात्रि सातवां दिन
08 / 10

नवरात्रि सातवां दिन

नवरात्रि के सातवें दिन स्लेटी रंग के कपड़े पहनने चाहिए। यह रंग सोच को संतुलित करने में मदद करेगा। इसकी ऊर्जा आपको और अधिक व्यावहारिक बनाती है।

नवरात्रि आठवां दिन
09 / 10

नवरात्रि आठवां दिन

नवरात्रि में अष्टमी के दिन बैंगनी रंग का उपयोग करना चाहिए। इससे समृद्धि और सफलता प्राप्त हो सकती है।

नवरात्रि नौवां दिन
10 / 10

नवरात्रि नौवां दिन

मान्यता है कि नवरात्रि के नौवें दिन आपको मोर वाले हरे रंग के कपड़े पहनने चाहिए। यह हरे और नीले रंग से मिलकर बनता है। इस रंग से मां सिद्धिदात्री का आशीर्वाद मिलता है।

End of Photo Gallery

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited