Navratri Colours 2024: झूमकर बरसेगी नवदुर्गा की कृपा, जानिए नवरात्रि के नौ दिन किस रंग के कपड़े पहनें

Navratri Colours 2024, Navratri Saree Colour: नवरात्रि का त्योहार आ गया है। हिंदू धर्म में इस पर्व की बड़ी मान्यता है। माना जाता है कि नवरात्रि के नौ दिनों में पूरे मन से मां दुर्गा की आराधना करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। बहुत से लोग नवरात्रि के नौ दिनों तक उपवास रखकर मां शक्ति की पूजा करते हैं। बहुत से लोग घर में कलश भी स्थापित करते हैं।

01 / 10
Share

नवरात्रि के नौ रंग कौन से हैं?

Navratri Colours 2024 Images: यूं तो साल में चार बार नवरात्रि पड़ती है लेकिन शारदीय नवरात्रि का महत्व सबसे ज्यादा होता है। इस वर्ष आश्विन मास के शुक्ल पक्ष में शक्ति उपासना का महापर्व शारदीय नवरात्र तीन अक्टूबर गुरुवार को कलश स्थापना के साथ होगा। नवरात्रि में रंगों का बड़ा महत्व है। जानिए नवरात्रि के नौ दिनों में हमें किस दिन किस रंग के कपड़े पहनने चाहिए:

02 / 10
Share

नवरात्रि पहला दिन

नवरात्रि के पहले दिन नारंगी रंग के कपड़े पहनें। यह रंग आपके जीवन में सकारात्मकता लाता है।

03 / 10
Share

नवरात्रि दूसरा दिन

नवरात्रि 2024 के दूसरे दिन सफेद रंग के कपड़े पहनने चाहिए। सफेद वस्त्र से आत्मशांति मिलेगी।

04 / 10
Share

नवरात्रि तीसरा दिन

नवरात्रि का तीसरा दिन लाल रंग का होता है। माना जाता है कि लाल रंग मां शक्ति का बेहद प्रिय है।

05 / 10
Share

नवरात्रि चौथा दिन

नवरात्रि के चौथे दिन हमें गहरे नीले रंग के कपड़े पहनने चाहिए। दूसरे कामों में भी इस रंग को शामिल करना शुभ होता है। यह रंग जीवन में समृद्धि और शांति लाता है।

06 / 10
Share

नवरात्रि का पांचवां दिन

पंचमी को पीले रंग के कपड़े पहनने से आप खुश और सकारात्मक बनेंगे क्योंकि पीला एक नर्म और मन को खुशी देने वाला रंग है।

07 / 10
Share

नवरात्रि छठा दिन

नवरात्रि के छठे दिन हमें हरे रंग के वस्त्र पहनने चाहिए। हरा रंग सभी चीजों के शुभ फलदायक, शांतिपूर्ण और स्थिर होने का संकेत देता है।

08 / 10
Share

नवरात्रि सातवां दिन

नवरात्रि के सातवें दिन स्लेटी रंग के कपड़े पहनने चाहिए। यह रंग सोच को संतुलित करने में मदद करेगा। इसकी ऊर्जा आपको और अधिक व्यावहारिक बनाती है।

09 / 10
Share

नवरात्रि आठवां दिन

नवरात्रि में अष्टमी के दिन बैंगनी रंग का उपयोग करना चाहिए। इससे समृद्धि और सफलता प्राप्त हो सकती है।

10 / 10
Share

नवरात्रि नौवां दिन

मान्यता है कि नवरात्रि के नौवें दिन आपको मोर वाले हरे रंग के कपड़े पहनने चाहिए। यह हरे और नीले रंग से मिलकर बनता है। इस रंग से मां सिद्धिदात्री का आशीर्वाद मिलता है।