नीता अंबानी का सालों पुराना कुर्ता उधार मांग महफिल की शान बनीं आलिया की सास? नीतू जी का कुर्ता सेट देख पूरा बॉलीवुड फिदा

नीतू कपूर का लेटेस्ट काले कुर्ते वाला लुक इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। हालांकि आलिया की सास ने नीता अंबानी का सालों पुराना कुर्ता प्लाजो सेट रिपीट किया था। दोनों की स्टाइलिंग में फर्क था लेकिन पूरा का पूरा लुक एकदम एक सा था। यहां देखें इस ट्रेंडी कुर्ता सेट की खासियत क्या है, नीता अंबानी कुर्ती कलेक्शन, लेटेस्ट सलवार कुर्ती।

नीता और नीतू जी का ट्रेडिशनल लुक
01 / 05

नीता और नीतू जी का ट्रेडिशनल लुक

नीतू कपूर ने आदर जैन की मेहंदी के लिए खास काले रंग का हैवी ज़री गोटा वर्क का सूट पहना था। हालांकि उनका ये वायरल लुक नीता अंबानी के सालों पुराने लुक का हूबहू कॉपी है। ज्वेलरी और स्टाइलिंग अलग थी, लेकिन दोनों ही इस लुक में बेहद खूबसूरत लगी थी।

नीतू कपूर का सूट लुक
02 / 05

नीतू कपूर का सूट लुक

हरे और काले के क्लासी कॉम्बिनेशन वाला नीतू कपूर का ये सूट बहुत ही कमाल का लुक दे रहा था। ग्रेस और एलिगेंस वाला नीतू कपूर का ये सूट ज़री वर्क के साथ और प्यारा लग रहा है।

बेल बूटी वाला ट्रेंड
03 / 05

बेल बूटी वाला ट्रेंड

जरी गोटा पत्ती वाले खूबसूरत वर्क के कुर्ते के साथ नीतू कपूर ने प्लाजो पैंट्स स्टाइल की है। केरी वाली बेल बूटी के साथ का डिजाइन काफी ग्रेसफुल और एलिगेंट लग रहा था। कुंदन का हार, कंगन इस लुक में चार चादं लगा रहे थे।

नीता अंबानी ने पहना था
04 / 05

नीता अंबानी ने पहना था

हालांकि ये ग्रेसफुल सा नीतू कपूर का सूट लुक पहले नीता अंबानी फ्लॉन्ट कर चुकी हैं। सूट, दुपट्टा और प्लाजो के साथ नीता जी भी इस अटायर में बेहद खूबसूरत लगी थीं।

कब पहना था
05 / 05

कब पहना था

नीता अंबानी ने डिजाइनर अनुराधा वकील का ये सूट सेट 2015 में स्टाइल किया था। फ्लोई प्लाजो, लॉन्ग कुर्ता और दुपट्टा के साथ क्लासी झुमका ईयररिंग्स, बिंदी का अपना अलग ही क्लास था।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited