पावर और ब्यूटी की जीती जागती मिसाल थीं नेपाल की ऐश्वर्या, 55 साल पहले करीब 100 करोड़ में रचाई थी शादी
Queen Aishwarya of Nepal: नेपाल में फिर से राजशाही बहाल करने को लेकर आवाजें उठ रही हैं। जब भी नेपाल के राजवंश की बात होती है तो क्वीन ऐश्वर्या का नाम जरूर आता है। वह नेपाल की आखिरी महारानी थीं। उनका जलवा ऐसा था कि लोग उन्हें बड़ी महारानी कहा करते थे। आइए जानते हैं कौन थीं क्वीन ऐश्वर्या।

नेपाल की अंतिम महारानी ऐश्वर्या
नेपाल में करीब 20 साल पहले तक राजशाही थी। नेपाल के शासक थे बीरेंद्र बीर बिक्रम सिंह। बीरेंद्र बीर ने साल 1970 में शादी रचाई ऐश्वर्या राज्य लक्ष्मी देवी शाह से। ऐश्वर्या नेपाल पर राज करने वाले राणा परिवार की बेटी थीं। बीरेंद्र बीर और माहारानी ऐश्वर्या को नेपाल के लोगों का खूब प्यार और सम्मान मिला। अंतिम राजा और रानी थे। साल 2001 में दोनों की हत्या कर दी गई थी।

नेपाल की सबसे महंगी शादी
बीरेंद्र बीर बिक्रम सिंह और ऐश्वर्या की शादी नेपाल में अब तक की सबसे शाही शादी मानी जाती है। इस शादी में आज से 55 साल पहले करीब 10 मिलियन यूएस डॉलर खर्च किये गए थे। अगर आज के हिसाब से देखा जाए तो यह रकम करीब 87 करोड़ रुपये होगी।

एक दूजे के लिए
ऐश्वर्या और बीरेंद्र बीर को देखकर लगता कि मानो दोनों एक दूजे के लिए ही बने हैं। हालांकि दोनों के व्यवहार में काफी अंतर था। बीरेंद्र बीर जहां मृदुभाषी थे वहीं ऐश्वर्या बेहद बोल्ड और सख्त थीं।

बेहद सख्त थीं
ऐश्वर्या अपनी बातों को लेकर इतनी सख्त थीं कि उन्होंने अपने बेटे की मोहब्बत तक को ठुकरा दिया था। माना जाता है कि इसी कारण उन्हें अपनी जान भी गंवानी पड़ी।

ताकत और ब्यूटी की कॉकटेल थीं ऐश्वर्या
ऐश्वर्या को नेपाल के इतिहास की सबसे सुंदर महारानी भी कहा जाता है। वह जितनी सुंदर थीं उतनी ही ताकतवर भी थीं। भले उनके पति नेपाल के राजा हों लेकिन वह भी शासन में भरपूर दखल रखती थीं।

टॉयलेट साफ करने में कोई हैक्स नहीं आ रहा काम! तो अपनाकर देखें ये 5 घरेलू नुस्खे, जिद्दी पीलेपन की होगी छुट्टी

डिलीवरी के 17 दिन बाद दिया UPSC मेन्स एग्जाम, 45वीं रैंक लाकर IAS बन रचा इतिहास

Jagannath Rath Yatra: ट्रैवल प्लान से लेकर रूट मैप तक, सबकुछ जानिए एक जगह पर

देखती रह गई दुनिया... वेस्टइंडीज ने दुनिया की नंबर वन टीम ऑस्ट्रेलिया का किया बुरा हाल

मलाइका अरोड़ा को दिल की रानी बनाने से पहले इन हसीनाओं संग जुड़े थे अर्जुन कपूर के दिल के तार, पिता के कारण एक से बनाई थी दूरी

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में नक्सलियों से मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने दो महिला नक्सली किए ढेर

Stock Market Today: सेंसेक्स 83000 के पार, निफ्टी में भी तेजी

Chhatrapati Shahu Maharaj Quotes: छत्रपति शाहू जी महाराज की जयंती आज, यहां पढ़ें उनके अनमोल, प्रेरक विचार

Ankita Lokhande-Vicky Jain के घर गूंजेगी किलकारी! 'लाफ्टर शेफ 2' में बोलीं एक्ट्रेस- मैं प्रेग्नेंट हूं...

बदल चुका है घूमने का अंदाज, ट्रैवलिंग के ये 3 ट्रेंड्स जानना है बेहद जरूरी
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited