रहस्य बन गया रंगीन मिजाज महाराज का वो हार, कीमत 2 लाख 20 हजार करोड़, दिलजीत दोसांझ ने दिखाई झलक

Maharaja Bhupinder Singh: भूपिंदर सिंह पटियाला रियासत के महाराज थे। उन्होंने साल 1900 से लेकर 1938 तक, यानी कुल 38 वर्ष राज किया था। भूपिंदर सिंह अपनी रंगीन मिजाजी के लिए मशहूर थे। उन्होंने 365 रानियां रखी थीं। उनके शौक को लेकर कई तरह की बातें इतिहास के पन्नों में दर्ज हैं।

01 / 06
Share

कहानी पटियाला नेकलेस की

Patiala Necklace: म्यूजियम और किताबों में भूपिंदर सिंह की जो तस्वीरें हैं उनमें वह अकसर एक बेहद खूबसूरत हार में नजर आते हैं। इस हार की बेहद रोचक और रहस्यमयी कहानी है। यह हार जितना सुंदर है उतना ही ज्यादा महंगा और खास भी है। 365 पत्नियों वाले पटियाला के महाराज का यह नेकलेस पटियाला नेकलेस के नाम से विश्व प्रसिद्ध है। आज की तारीख में इस हार की कीमत करीब 30 मिलियन डॉलर है। आइए जानें इस हार से जुड़े कुछ रोचक फैक्ट्स:

02 / 06
Share

भूपिंदर सिंह का हार

महाराजा भूपिंदर सिंह को कीमती चीजों का बहुत शौक था। उनके पास एक बहुत ही बेशकीमती हार था। यह हार दुनिया में सबसे बड़ा हीरों का हार था। इसे उन्होंने 1928 में बनवाया था।

03 / 06
Share

जड़े थे 2930 हीरे

भूपिंदर सिंह के इस हार में 2930 'डी बियर्स हीरे' लगे थे। हार में जो हीरे लगे हैं वो साल 1888 में दक्षिण अफ्रीका में मिले थे जिन्हें महाराजा ने खरीद लिया था। उन्हीं हीरों से यह हार बनवाया था।

04 / 06
Share

मेट गाला में महाराज का हार

इस हार में 2930 हीरों को प्लैटिनम पर जड़ा गया है और इसमें Burmese Rubies जैसे कीमती रत्न भी लगे हुए थे। हार के साथ महाराज एक चोकर हार भी पहनते थे। हूबहू ऐसा ही चोकर वाला हार मेट गाला 2022 में एम्मा चेम्बरलेन को पहने हुए देखा गया।

05 / 06
Share

अचानक गायब हो गया हार

यह हार 1948 में पटियाला के शाही खजाने से गायब हो गया था। 32 सालों बाद एक नीलामी में यह हार दिखा, लेकिन हार से सारे हीरे गायब थे। बस एक डायमंड बचा था। हार के साथ क्या हुआ किसी को नहीं पता।

06 / 06
Share

हार और दिलजीत दोसांझ

नीलामी में उस डायमंड को लंदन के Cartier jewels ने खरीद लिया। आज भी वह उनके शोरूम में रखा हुआ है। हाल ही में सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ लंदन में Cartier jewels के शोरूम गए थे। तभी से यह हार फिर से चर्चा में आ गया।