राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को खूब भाई इंदौर की ये साड़ियां.. हजारों खर्च कर खरीदी ये वाली डिजाइन्स, कमाल है कलेक्शन
भारत की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने अपने हालिया मध्य प्रदेश दौरे पर इंदौर में खास साड़ियों की शॉपिंग की जिनकी तस्वीरे सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। राष्ट्रपति जी का साड़ी कलेक्शन बेशक ही बहुत कमाल का है। देखें इस बार राष्ट्रपति मुर्मू ने कौन सी साड़ियां खरीदी, इंदौर में साड़ी शॉपिंग तो मध्य प्रदेश की फेमस साड़ियां।
राष्ट्रपति जी की साड़ियां
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पास सिल्क, चंदेरी, बनारसी, कॉटन से लेकर भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली साड़ियों का बेहतरीन कलेक्शन है। हाल ही में राष्ट्रपति जी ने अपने मध्य प्रदेश दौरे पर भी बहुत ही खूबसूरत साड़ियों की शॉपिंग की, इंदौर की मृगनयनी एम्पोरियम से उन्होने MP की फेमस साड़ी ली।
सिल्क की साड़ी में लगीं प्यारी
इंदौर विजिट के लिए राष्ट्रपति जी ने खास ग्रे और पीले रंग की सिल्क की छापा प्रिंट वाली साड़ी को प्लीट्स स्टाइल में ड्रेप किया था। मैचिंग पीला ब्लाउज तो मल्टीकलर मोतियों का ब्लाउज और सोने की चूड़ी, घड़ी एक दूसरे को काफी कॉम्पलीमेंट कर रहे थे।
बेहतरीन पसंद
साड़ियों के मामले में मध्य प्रदेश भी पीछे नहीं है। जहां पर साड़ी की शॉपिंग करने पहुंची द्रौपदी जी को उनकी पसंद की फॉर्मल लुक वाली सिंपल साड़ियां मिल गई। ब्राउन शेड की बाग प्रिंट वाली साड़ी देख राष्ट्रपति जी काफी खुश लग रही हैं।
पसंद आई ये वाली साड़ियां
द्रौपदी जी को इंदौर विजिट में खास महेश्वरी तो चंदेरी की साड़ियां खूब पसंद आई। ये दोनों ही साड़ियां एमपी की शान हैं, जिनकी कीमत करीब 3000 से लेकर लाखों तक भी जा सकती हैं। उन्हें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने खास महेश्वरी साड़ी गिफ्ट की है।
खुद खरीदी ये साड़ी
वहीं राष्ट्रपति जी ने खुद बहुत ही खूबसूरत गुलाबी रंग की चंदेरी कॉटन सिल्क की साड़ी खरीदी है। जिसका पेमेंट भी उन्होने खुद ही UPI से किया था। बेशक ही गुलाबी रंग की साड़ी में राष्ट्रपति जी काफी अच्छी लगेंगी।
ये है दुनिया की सबसे बड़ी रेल कोच फैक्ट्री, बनते हैं वंदे भारत समेत 170 प्रकार के डिब्बे
IPL 2025 की नीलामी में हो सकती है इस बांग्लादेशी प्लेयर की चांदी
IPL 2025 ऑक्शन में रविचंद्रन अश्विन को खरीद सकती हैं ये 5 टीमें
Stars Spotted Today: दुबई में मॉल में घूमते नजर आए सलमान खान,हिमेश रेशमिया ने नम आंखों से दी पिता को विदाई
अफगानी लड़ाकों के सामने इस टीम ने अबतक नहीं टेके हैं घुटने
Alta Mehndi Design Images: करवा चौथ पर गोरे गोरे हाथों में लगाएं खास आलता मेहंदी.. सुहागिन लुक के लिए देखें आलता डिजाइन, मेहंदी फोटो
ध्रुव जुरेल ने बताया कौन सी खूबी बनाती है जसप्रीत बुमराह को सबसे खास
राहुल द्रविड़ ने बताया कैसे कोच साबित होंगे गौतम गंभीर
Floating Restaurant: UP में लीजिए ‘फ्लोटिंग रेस्टोरेंट' में बैठकर खाने का मजा, नहीं मिलेंगी 'थूक लगी रोटियां'!
Video: स्टंप के पीछे से ट्रोल कर रहे थे सरफराज अहमद, बाबर ने शतक जड़ कर दी बोलती बंद
© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited