बिना शोल्डर वाले ब्लाउज में 'परम सुंदरी' बनीं प्रियंका, लहंगा तो कभी गाउन में दिखाई पतली कमरिया, भाई की शादी में छाया देसी गर्ल का स्वैग
प्रियंका चोपड़ा के भाई की हाल ही में शादी हुई है। शादी के हर फंक्शन में प्रियंका अलग-अलग तरह के आउटफिट्स में नजर आईं। देसी गर्ल का हर एक लुक वेडिंग सीजन के लिए परपेक्ट है। खास तौर से जिस तरह के उन्होंने इसे स्टाइल किया है, उससे लोगों के होश ही उड़ गए हैं। प्रियंका की फोटोज अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

प्रियंका चोपड़ा का वेडिंग आउटफिट
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों भारत में ही हैं। असल में प्रियंका अपने भाई सिद्धार्थ की शादी के लिए यहां हैं और इस शादी में उनके स्वैग ने फैंस को घायल सा कर दिया है। शादी के हर फंक्शन में प्रियंका देसी अंदाज और कपड़ों में नजर आईं। आइये एक्ट्रेस के हर लुक पर एक नजर डालते हैं।

कॉकटेल पार्टी और मेहंदी फंक्शन
प्रियंका चोपड़ा ने अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की कॉकटेल पार्टी और मेहंदी फंक्शन के लिए ऑफ शोल्डर व्हाइट कलर का गाउन पहना। इस गाउन के साथ एक्ट्रेस ने डायंमंड नेकलेस कैरी किया है।

कौन हैं डिजाइनर
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा के इस व्हॉइट फ्लोरल गाउन को डिजाइनर राहुल मिश्रा ने डिजाइन किया है। इस गाउन के साथ एक खूबसूरत सा ट्रान्सपेरेंट दुपट्टा भी दिया है। साथ ही खुले बालों में एक्ट्रेस कमाल लग रही हैं।

संगीत फंक्शन
संगीत की शाम प्रिंयका चोपड़ा का एक ग्लैमरस लुक देखने को मिला। एक्ट्रेस ने ब्लू कलर का फिश कट लहंगा पहना। इस लहंगे के साथ स्ट्रैपी ब्लाउज के साथ कैरी किया है, जिसका फ्रंट स्वीटहार्ट नेक डिजाइन ने सबसे ज्यादा लोगों को अट्रैक्ट किया।

डिजाइनर का नाम
प्रियंका का ये इस खूबसूरत लहंगा फाल्गुनी शेन पीकॉक की कलेक्शन का है। इस लंहगे के साथ एक्ट्रेस ने डायमंड नेकलेस सेट, मैचिंह डायमंड ब्रेसलेट और रिंग्स पहने हैं। प्रियंका ने अपनी बेटी मालती को भी फाल्गुनी शेन पीकॉक का ही मैचिंग लहंगा सेट पहनाया है।

प्रियंका का बाराती लुक
वहीं, जब बात बारात की आई तो दुल्हन की बहन के ठाठ देखने जैसे थे। प्रियंका ने शादी के दिन सी ग्रीन कलर का सुंदर सा लहंगा पहना, जिसे बिना शोल्डर वाले ब्लाउज के साथ पेयर किया है। इस ब्लाउज में वन साइड स्ट्रैप है तो फ्रंट में भी स्ट्रैप वाला डिजाइन है।

मनीष मल्होत्रा का लहंगा और हैवी जूलरी
ये लहंगा मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है, जो देसी गर्ल को और भी हसीन दिखा रहा है। लहंगे के साथ प्रियंका ने जो नेकलेस पहना है, उसके भी खूब चर्चे हो रहे हैं। असल में वो नेकलेस ब्वलगारी का है, जिसमें 62 पन्ना मोती और हीरे जड़े हैं।

Stars Spotted Today: पत्नी की अस्थि विसर्जन के समय रो पड़े शेफाली जरीवाला के पति, अमिताभ ने फैंस का सादगी से किया स्वागत

कमजोर लिवर वालों के लिए बेस्ट हैं ये आसान योगासन, बढ़ा देते हैं जिगर की ताकत, मशीन की तरह करता है काम

भारत के अलावा सिर्फ एक और देश के पास है ब्रह्मोस मिसाइल, लेकिन वो रूस नहीं है

खत्म हुआ सस्पेंस, इस दिन से शुरू होगा एशिया कप 2025

सोने से पहले अगर खा ली ये चीज तो रातभर नींद के लिए तरसेंगे, दूरी बनाने में ही समझदारी, वरना बदले रहेंगे करवट

स्वच्छ इंदौर अब बन रहा डिजिटल इंदौर, सुदामा नगर से 'डिजिटल प्लेट प्रोजेक्ट' की शुरुआत

INDW vs ENGW 1st T20I: भारत के खिलाफ पहले टी20 में करारी हार के बाद इंग्लैंड को लगा दोहरा झटका

रेलवे आरक्षण प्रणाली में बड़ा बदलाव, चार्ट अब 8 घंटे पहले; दिसंबर 2025 तक नया स्मार्ट सिस्टम

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का Red Alert', रातभर बारिश के बाद 'शिमला-कालका रेल लाइन' बंद

हिंदी-मराठी विवाद: बैकफुट पर आई महाराष्ट्र सरकार, त्रिभाषा नीति पर जारी आदेश को किया रद्द
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited