Fashion Flashback: ऐसे ऐसे भड़कीले कपड़ों में दुल्हन बनीं प्रियंका चोपड़ा, किलो भर मेकअप थोपने के बाद भी उड़ा था मजाक, लुक देख निक जीजू भी रहे होंगे दंग

प्रियंका चोपड़ा का स्टाइलिंग गेम हालांकि काफी ऑन पाइंट रहता है, लेकिन बॉलीवुड की शुरुआती फिल्मों में पीसी के ब्राइडल लुक्स आज तक ट्रोल होते हैं। निक संग शादी में खूबसूरत दुल्हन बनी प्रियंका के पुराने फिल्मी ब्राइडल लुक्स काफी भड़कीले और टैकी है, देखें अगर आप ब्राइड टू बी हैं तो क्या गलतियां नहीं करें।

जब फिल्मी दुल्हन बनीं थीं प्रियंका चोपड़ा
01 / 07

जब फिल्मी दुल्हन बनीं थीं प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा का लाल लहंगा पहने रीयल वाला ब्राइडल लुक खूब सुर्खियों में रहा है। हालांकि रीयल के साथ पीसी के रील वाले दुल्हनिया लुक्स भी कम चर्चा में नहीं रहे हैं। फिल्मों में सलमान-अक्षय की दुल्हन बनीं प्रियंका के ये ब्राइडल लुक्स हालांकि आज के फैशन स्टाइल के हिसाब से काफी भड़कीले लग सकते हैं। वहीं इतना हैवी मेकअप तो सस्ती ज्वेलरी वाला लुक भी काफी ट्रोल किया गया है।

मुझसे शादी करोगी वाला ब्राइडल लुक
02 / 07

मुझसे शादी करोगी वाला ब्राइडल लुक

फिल्म मुझसे शादी करोगी में दुल्हन बनीं प्रियंका ने लाल ए लाइन वेस्ट और हैवी जरी स्टोन वाला कलीदार लहंगा पहना था। जिसके साथ डार्क पर्पल शेड की गोल गले और छोटी स्लीव्स की चोली पेयर अप की गई थी। ये कलर कॉम्बिनेशन और ज्वेलरी का डिजाइन तो चटक-मटक मेकअप सब एक दूसरे से कंट्रास्ट कर रहा था। इस लुक को और अच्छा किया जा सकता था।

गुंडे वाला ब्राइडल लुक
03 / 07

गुंडे वाला ब्राइडल लुक

गुंडे फिल्म में प्रियंका बंगाली दुल्हन बनी थी। लाल बनारसी साड़ी के साथ पफी बैलून स्लीव्स का डिजाइन भी ठीक ठाक ही लग रहा था। हालांकि इस लुक में मेकअप और ज्वेलरी दोनों ही बहुत खराब लग रही थी। बनारसी साड़ी के साथ ऐसी कुंदन की ज्वेलरी कभी अच्छी नहीं लगती है, वहीं आईमेकअप भी और अच्छा किया जा सकता था।

द हीरो - लव स्टोरी ऑफ स्पाई वाला ब्राइडल लुक
04 / 07

द हीरो - लव स्टोरी ऑफ स्पाई वाला ब्राइडल लुक

हीरो फिल्म में प्रियंका ने मुस्लिम ब्राइड बनीं थी। सारे लुक्स में से उनका ये सफेद और गोल्डन के वर्क वाला कुर्ती और शरारा सूट वाला ब्राइडल लुक बेस्ट लग रहा था। ज्वेलरी और मेकअप सब कुछ ऑन पाइंट था, लेकिन अगर इस लुक के साथ कंट्रास्ट कलर की ज्वेलरी होती तो लुक में और चार चांद लग जाते।

मैरी कॉम वाला ब्राइडल लुक
05 / 07

मैरी कॉम वाला ब्राइडल लुक

फिल्म मैरी कॉम फिल्म के प्रियंका का ब्राइडल लुक सिंपल और सुंदर था। लेकिन उनकी बैंग्स वाली हेयरस्टाइल कम ही अच्छी लग रही है।

कमीने - अग्नीपथ वाला ब्राइडल लुक
06 / 07

कमीने - अग्नीपथ वाला ब्राइडल लुक

फिल्म कमीने और अग्नीपथ में मराठी ब्राइड बनीं प्रियंका के लुक्स हालांकि कैरेक्टर की मांग के कारण काफी सिंपल रखे गए थे। लेकिन फिर भी इन लुक्स में हेयरस्टाइल तो साड़ी का डिजाइन अच्छा किया जा सकता था।

सलाम ए इश्क वाला ब्राइडल लुक
07 / 07

सलाम ए इश्क वाला ब्राइडल लुक

लाल सूट में पंजाबी दुल्हन बनीं पीसी का लुक भी बहुत क्रिंज वाइब्स देता है। सूट के साथ अलग ज्वेलरी व मेकअप थोड़ा अच्छा होता तो लुक में सुधार हो सकता था। कई लोगों को पीसी के ये ब्राइडल लुक्स काफी टैकी लगे हैं, हालांकि ऐसा किरदार की डिमांड के कारण ही हुआ होगा, लेकिन स्टाइलिस्ट्स और अच्छा कर सकते थे।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited