फैशन के चक्कर में इतनी बार ट्रोल हुईं हैं प्रियंका चोपड़ा.. गाउन वाली तीसरी ड्रेस ने तो उड़ा दिए थे होश

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा का फैशन हमेशा ही ऑन पाइंट रहता है। पीसी के बोल्ड और ब्यूटीफुल लुक्स भी अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। हालांकि उनमें से देसी गर्ल के कुछ लुक्स ऐसे भी हैं, जिन्हें फैंस द्वारा खासा पसंद नहीं किया गया है। देखें प्रियंका के वो लुक्स जिन्हें ट्रोल किया गया है, प्रियंका चोपड़ा फोटोज, ​प्रियंका चोपड़ा रिवीलिंग ड्रेसेज।

01 / 05
Share

प्रियंका का फैशन

फैशन के मामले में प्रियंका को टक्कर देना वाकई बहुत ही मुश्किल है। पीसी का बोल्ड और ब्यूटीफुल अंदाज कई बार पसंद किया गया है, लेकिन कई बार उन्हें ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा है। पीसी का मैट गाला 2019 वाला स्लिट ़डायमंड वाला ड्रेस और मेकअप नेटिजन्स को काफी अतरंगी लगा था।

02 / 05
Share

ब्लैक सीक्वेन ड्रेस

विक्टोरिया सीक्रेट के इवेंट के लिए पीसी ने ये ब्लैक सीक्वेन का रोब और उसके साथ बीच वियर स्टाइल किया था। ये वाला लुक भी उनके फैंस को खासा पसंद नहीं आया था।

03 / 05
Share

लेपर्ड प्रिंट काफ्तान

डीप वी नेक के कपड़ों में पीसी का फिजिक काफी हाईलाइट होता है। हालांकि ये पिंक लेपर्ड प्रिंट का काफ्तान प्रियंका पर खासा जमा नहीं था।

04 / 05
Share

डीप वी नेक बॉडीकॉन ड्रेस

प्रियंका की ये वाइट बॉडीकॉन ड्रेस भी खूब ट्रोल हुई थी। नेवल तक की डीप वी नेक गाउन ड्रेस में पीसी कुछ अलग ही लग रही थीं।

05 / 05
Share

बॉल ड्रेस

प्रियंका की ये पोल्का डॉट वाली बॉल ड्रेस भी खूब सुर्खियों में रही है। ब्लैक स्टॉकिंग्स, हील्स के साथ पीसी ने ये अजीब से लुक की ड्रेस फ्लॉन्ट की थी। जिसके लिए उन्हें ट्रोल भी किया गया था।