बेरोजगार शख्स की 4 बीवियां और 2 गर्लफ्रेंड, सब मिलकर उठाती हैं खर्चा, पैदा करना चाहता है 54 बच्चे

दुनिया में कई तरह के लोग हैं। इनमें से कुछ अपने अजीग जीवनशैली के कारण चर्चा का विषय बन जाते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ है एक 36 साल के शख्स के साथ। यह शख्स इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। तमाम लोग इसकी शादीशुदा जिंदगी की बातें कर रहे हैं। दरअसल इस शख्स की चार पत्नियां और 2 गर्लफ्रेंड हैं। ये सब साथ मिलकर रहती हैं।

01 / 05
Share

हम साथ-साथ हैं..

इस शख्स का नाम रायुता वातानाबे (Ryuta Watanabe) है। वातानाबे जापान के होकाइडो में रहता है। यह शख्स पिछले 10 साल से बेरोजगार है। बिना नौकरी के भी यह शख्स लग्जरी लाइफस्टाइल जीता है। इसकी पूरा खर्च इसकी 4 पत्नियां और 2 गर्लफ्रेंड मिलकर उठाती हैं। इंटरनेट पर इस शख्स की कहानी वायरल हो रही है। कुछ लोग इसे हिम्मती बता रहे हैं तो कुछ लोग कह रहे हैं कि ये पागल है।

02 / 05
Share

6 साल पहे मिला था धोखा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 6 साल पहले वातानाबे को उसकी प्रेमिका ने धोखा दे दिया था, जिसके बाद उसने डेटिंग ऐप से अलग-अलग लड़कियों को डेट करना शुरू कर दिया।

03 / 05
Share

4 पत्नी और 2 गर्लफ्रेंड

इनमें से 4 लड़कियों से उसने शादी रचा ली और 2 को बतौर प्रेमिका रखे हुए है। इन 6 में से सिर्फ एक पत्नी साथ नहीं रहती। बाकी सभी एक ही छत के नीचे हंसी-खुशी रह रहे हैं।

04 / 05
Share

पत्नियां उठाती हैं खर्च

खास बात ये है कि वातानबे घर पर ही रहता है और बच्चे संभालता है। उसके 10 बच्चे हैं। उसका सारा खर्च उसकी पत्नियां और प्रेमिका मिलकर उठाती हैं।

05 / 05
Share

बनना है 54 बच्चों का बाप

वातानबे कहता है कि उसकी तमन्ना 54 बच्चे पैदा करने की है। ऐसा करके वह जापान में सबसे अधिक बच्चे पैदा करने वाला शख्स बन जाएगा। वह खुद को शादी का भगवान भी बनाना चाहता है।