मां जैसी पत्नी के चक्कर में अब तक कुंवारे हैं सलमान खान, जानिए आखिर क्यों अपनी मम्मी जैसी वाइफ ढूंढ़ते हैं लड़के
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) के पिता सलीम खान (Salim Khan) ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि उनके बेटे ने अब तक शादी क्यों नहीं की। सलीम खान ने बताया कि अपनी होने वाली पत्नी में सलमान हमेशा अपनी मां जैसे गुण चाहता है। उसकी ये अपेक्षा पूरी नहीं हो रही है इसलिए वह कुंवारा है।

सलमान खान को चाहिए मां जैसी पत्नी
सलमान खान अपनी मां सलमा के बेहद करीब हैं। सलीम खान के मुताबिक सलमान जब किसी लड़की के साथ रिश्ते में आगे बढ़ते हैं तो सोचते हैं कि क्या ये शादी के बाद घर परिवार की जिम्मेदारी उसी तरह से संभाल पाएगी जैसी उनकी मां सलमा संभालती हैं। सलीम कहते हैं किसी भी करियर ओरिएंटेड लड़की से इस तरह की उम्मीद करना बेमानी है।

मां जैसी पत्नी क्यों ढूंढते हैं लड़के?
ये दिक्कत सिर्फ सलमान खान की नहीं है। बहुत से लड़के चाहते हैं कि उनकी जो पत्नी बने उसमें उनकी मां की क्वालिटीज हों। लेकिन क्या आपने सोचा है कि ऐसा क्यों होता है? मां जैसी पत्नी क्यों ढूंढते हैं लड़के?

क्या कहता है साइंस
अकसर देखा जाता है कि बेटे मां के करीब और बेटियां पिता के करीब होती हैं। विज्ञान की भाषा में इसे इडिपस कॉम्प्लेक्स और इलेक्ट्रा कॉम्प्लेक्स कहा जाता है। बेटे के लिए जीवन में सबसे करीब उसकी मां होती है।

बेटों के लिए भगवान जैसी होती है मां
साइंटिफिक कारण से मां के करीब होने के कारण बेटों को मां की आदत हो जाती है। दरअसल बेटे के लिए मां स्वादिष्ट खाना बनाती हैं। उनकी सारी बातों को ध्यान से सुनती हैं। कई बार गलतियों को नजरअंदाज करती हैं। मां बेटे को आजादी भी देती। बेटों के लिए मां किसी भगवान की तरह होती है।

बेटों के लिए मां होती है जादूगर
इतना ही नहीं मां ना सिर्फ अपने बेटे का बल्कि पूरे घर परिवार को किसी जादूगर की तरह संभालती है। लड़के बचपन से ही इस जादू से घिरे होते है। उन्हें इसकी आदत पड़ जाती है। वह यह मान लेते हैं कि अगर मां ना होती तो इस जीवन का क्या ही होता।

इसलिए मां जैसी पत्नी ढूंढ़ते है लड़के
वो मां का जादू ही होता है कि जब लड़का शादी के लिए किसी लड़की से मिलता है या मन बनाता है तो वह उसमें अपनी मां जैसे गुणों की परख करता है। अगर उसे लगता है कि ये लड़की भी मेरी मां की तरह सब कुछ संभाल लेगी तो वह हां बोलता है नहीं तो अपनी तलाश जारी रखता है।

मानसूनी रोगों का पक्का इलाज हैं ये आयुर्वेदिक नुस्खे, बारिश में नहीं पड़ने देंगे बीमार

57 साल के अक्षय कुमार ने इस पीले फल को बताया सेहत का खजाना, ऐसी डाइट लेकर दिखते हैं 40 जैसे यंग

IQ Test: कोई पक्का निशानेबाज ही 254 की भीड़ में 264 ढूंढ़ पाएगा, दम है तो खोजें

2 राज्य, 11 स्टेशन, 120 KM की रफ्तार, चंद घंटे में पहुंचेंगे UP से बिहार; CM सिटी से चलेगी गोरखपुर-पाटलिपुत्र वंदे भारत

इंग्लैंड को हराने के लिए विराट कोहली और रोहित शर्मा ने शुभमन गिल को दी ये सलाह

उत्तराखंड की नौकरशाही में बड़ा फेरबदल, देर रात हुआ 33 IAS और 24 PCS अधिकारियों का तबादला; इन जगहों के बदले जिलाधिकारी

Viral Post: 1970 का मिडिल क्लास v/s 2025 का मिडिल क्लास... शख्स के चौंकाने वाले दावों पर शुरू हुई बहस

Delhi-NCR Weather Today: जल्द खत्म होगा दिल्ली का वालों का इंतजार, दस्तक देने को मानसून है तैयार, गर्मी से मिलेगी राहत

Kuberaa Box Office Collection: सिंगल डिजिट में ओपनिंग लेगी धनुष की फिल्म, आमिर खान की मूवी के सामने फीका पड़ेगा जलवा

आज से 3 राज्यों के 2 दिन के दौरे पर PM मोदी, सिवान में नई रेल लाइन का करेंगे उद्घाटन, वंदे भारत ट्रेन को दिखाएंगी हरी झंडी
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited