मां जैसी पत्नी के चक्कर में अब तक कुंवारे हैं सलमान खान, जानिए आखिर क्यों अपनी मम्मी जैसी वाइफ ढूंढ़ते हैं लड़के
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) के पिता सलीम खान (Salim Khan) ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि उनके बेटे ने अब तक शादी क्यों नहीं की। सलीम खान ने बताया कि अपनी होने वाली पत्नी में सलमान हमेशा अपनी मां जैसे गुण चाहता है। उसकी ये अपेक्षा पूरी नहीं हो रही है इसलिए वह कुंवारा है।


सलमान खान को चाहिए मां जैसी पत्नी
सलमान खान अपनी मां सलमा के बेहद करीब हैं। सलीम खान के मुताबिक सलमान जब किसी लड़की के साथ रिश्ते में आगे बढ़ते हैं तो सोचते हैं कि क्या ये शादी के बाद घर परिवार की जिम्मेदारी उसी तरह से संभाल पाएगी जैसी उनकी मां सलमा संभालती हैं। सलीम कहते हैं किसी भी करियर ओरिएंटेड लड़की से इस तरह की उम्मीद करना बेमानी है।


मां जैसी पत्नी क्यों ढूंढते हैं लड़के?
ये दिक्कत सिर्फ सलमान खान की नहीं है। बहुत से लड़के चाहते हैं कि उनकी जो पत्नी बने उसमें उनकी मां की क्वालिटीज हों। लेकिन क्या आपने सोचा है कि ऐसा क्यों होता है? मां जैसी पत्नी क्यों ढूंढते हैं लड़के?
क्या कहता है साइंस
अकसर देखा जाता है कि बेटे मां के करीब और बेटियां पिता के करीब होती हैं। विज्ञान की भाषा में इसे इडिपस कॉम्प्लेक्स और इलेक्ट्रा कॉम्प्लेक्स कहा जाता है। बेटे के लिए जीवन में सबसे करीब उसकी मां होती है।
बेटों के लिए भगवान जैसी होती है मां
साइंटिफिक कारण से मां के करीब होने के कारण बेटों को मां की आदत हो जाती है। दरअसल बेटे के लिए मां स्वादिष्ट खाना बनाती हैं। उनकी सारी बातों को ध्यान से सुनती हैं। कई बार गलतियों को नजरअंदाज करती हैं। मां बेटे को आजादी भी देती। बेटों के लिए मां किसी भगवान की तरह होती है।
बेटों के लिए मां होती है जादूगर
इतना ही नहीं मां ना सिर्फ अपने बेटे का बल्कि पूरे घर परिवार को किसी जादूगर की तरह संभालती है। लड़के बचपन से ही इस जादू से घिरे होते है। उन्हें इसकी आदत पड़ जाती है। वह यह मान लेते हैं कि अगर मां ना होती तो इस जीवन का क्या ही होता।
इसलिए मां जैसी पत्नी ढूंढ़ते है लड़के
वो मां का जादू ही होता है कि जब लड़का शादी के लिए किसी लड़की से मिलता है या मन बनाता है तो वह उसमें अपनी मां जैसे गुणों की परख करता है। अगर उसे लगता है कि ये लड़की भी मेरी मां की तरह सब कुछ संभाल लेगी तो वह हां बोलता है नहीं तो अपनी तलाश जारी रखता है।
63 साल के सुनील शेट्टी फिटनेस में देते हैं जवानों को भी मात, ऐसा खाना खाकर दिखते हैं 40 जैसे यंग
आसिम रियाज को फूटी आंख नहीं सुहाते ये 5 लोग, इस एक्टर ने पीठ में घोंपा था खंजर!!
Top 7 TV Gossip: श्रद्धा आर्या ने जुड़वा बच्चों संग शेयर की फोटो, CID में 6.5 साल बाद लौटा ये यादगार किरदार
पुष्पा 2- छावा के रिकॉर्ड को मिट्टी में मिला देंगी सलमान खान की ये अपकमिंग फिल्में, बॉक्स ऑफिस के बन जाएंगे 'सिकंदर'
अपनी प्यारी सी पत्नी को इन खास नामों से बुलाते हैं अभिषेक बच्चन समेत ये स्टार्स, कैटरीना कैफ का नाम सुनकर तो आ जाएगी हंसी
कोर्ट पहुंचे एक्टर सैफ अली खान, विदेशी बिजनेसमैन के साथ किया था ये गलत काम; सैफ के हमलावार ने जज से कही ये बात
Navratri 9 Days Colours 2025: नवरात्रि के 9 दिन के कलर, जानिए किस दिन कौन से रंग के कपड़े पहनना रहेगा शुभ
RRB JE CBT 2 Exam 2025: जारी हुई आरआरबी सीबीटी 2 एग्जाम डेट, जानें कब व कैसे होगी परीक्षा
Cyber Crime: साइबर अपराधियों की काली करतूत! 50 लाख रुपये गंवाने के बाद बुजुर्ग दंपति ने कर ली 'आत्महत्या'
Ultra-Luxury Home Market: भारत में विला से आगे निकले 'अपार्टमेंट', 3 साल में 7500 करोड़ रु में 49 अल्ट्रा-लग्जरी घर बिके
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited